15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आयकरदताओं ने किया परिचर्चा का आयोजन

लखनऊ जोन के संयुक्त आयकर आयुक्त डॉ. नील जैन ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और लोगों की आयकर जमा व रिटर्न दाखिल संबंधी विभिन्न प्रकार की जिज्ञासाओं को अपने संतोषजनक जवाबों से शांत किया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Prashant Mishra

Jul 22, 2016

Ujjain top income tax deposits

Ujjain top income tax deposits

लखनऊ. विभिन्न श्रेणी के
आयकरदाताओं को स्वेच्छा से अपना-अपना आयकर घोषित करने व सही समय पर रिटर्न
दाखिल करने के उद्देश्य से ट्रांस गोमती ज्वैलर्स एसोसिएशन के तत्वावधान
में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ जोन के संयुक्त आयकर
आयुक्त डॉ. नील जैन ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और लोगों की आयकर जमा व
रिटर्न दाखिल संबंधी विभिन्न प्रकार की जिज्ञासाओं को अपने संतोषजनक
जवाबों से शांत किया। जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में इनकम डिस्क्लोजर स्कीम
2016 आगामी 30 सितंबर 2016 तक चल रही है। वहीं किसी वरिष्ठï आयकर अफसर व
कारोबारियों के मध्य आयोजित यह सीधा संवाद कार्यक्रम काफी प्रशंसनीय भरा
कदम रहा। कार्यक्रम में विधिक सलाह के लिये सीनियर चार्टर्ड एकाउंटेंट
सुदीप कुलश्रेष्ठ भी उपस्थित रहें और उन्होंने इस योजना से आय बचाने के
उपाय व विधि बताई। सीए कुमार सौरभ व आकाश सिंह ने भी कार्यक्रम में काफी
सहयोग दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता व सचिव कन्हैया लाल ने
संयुक्त रूप से सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।