
नेपाल में लहसुन काफी सस्ता बिक रहा है
इस वक्त भारत में लहसुन चार सौ से पांच सौ रुपये किलो बिक रहा है। जाड़ों के सीजन में लहसुन का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। महंगाई के कारण लोग लहसुन से दूरी बना रहे हैं। लेकिन भारत के पड़ोसी देश नेपाल में यहां से आधे से भी कम कीमत पर लहसुन बिक रहा है। लोग सस्ता लहसुन खरीदने के लिए इंटरनेशनल बॉर्डर पार करने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। उद्योग वाणिज्य संघ कंचनपुर कंचनपुर के पूर्व उपाध्यक्ष एमडी भट्ट के मुताबिक इस वक्त नेपाल में इंडिया के मुकाबले लहसुन के दाम आधे से भी कम चल रहे हैं। इसी के चलते भारतीय ग्राहक भी लहसुन खरीदने नेपाल के कंचनपुर पहुंच रहे हैं।
220 रुपये किलो भी बिक रहा लहसुन
उत्तराखंड की सीमा से सटे नेपाल के कंचनपुर में इस वक्त लहसुन की कीमत 220 से 240 रुपये प्रति किलो चल रही है। इधर, पांच-छह किमी दूरी पर स्थित भारतीय बाजारों में लहसुन नेपाल की अपेक्षा दोगुने से ज्यादा महंगा बिक रहा है। इसके कारण सीमांत के लोग लहसुन खरीदने नेपाल जा रहे हैं।
महंगाई की मार, बॉर्डर कर रहे पार
इंडिया में इस वक्त लहसुन 400-500 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। मंडी से ही महंगा और उत्पादन में कमी होना बताया इस महंगाई की प्रमुख वजह है। उत्तराखंड में नेपाल सीमा से सटे बनबसा, गुदमी, टनकपुर, थपलियालखेड़ा सहित आसपास के लोग दैनिक उपयोग के लिए लसुन खरीदने सीधे नेपाल पहुंच रहे हैं।
चंद कदम दूर पड़ता है नेपाल
उत्तराखंड में बनबसा और टनकपुर से नेपाल का कंचनपुर जिला चंद कदम दूर पड़ा है। कंचनपुर के महेंद्रनगर से इस ओर बाजार में कॉस्मेटिक का खूब सामान पहुंचता है। लेकिन दोनों देशों के नागरिक महंगाई के वक्त सस्ता सामान खरीदने के लिए एक-दूसरे के बाजारों में पहुंचते हैं।
पेट्रोल के लिए भी पहुंचे थे नेपाल
दो साल पहले देश में पेट्रोल के दाम एकाएक आसमान पहुंच गए थे। उस वक्त नेपाल में इंडियन करेंसी के हिसाब से भारत की अपेक्षा 15 से 20 रुपया सस्ता पेट्रोल बिक रहा था। उस समय भी भारतीय लोगों की नेपाल के पंपों में पेट्रोल खरीदने के लिए कतारें लग गई थीं।
Updated on:
21 Feb 2024 04:27 pm
Published on:
21 Feb 2024 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
