
तेजस एक्सप्रेस का रंग हुआ भगवा, जल्द लखनऊ और आनंद विहार के बीच भरेगी रफ्तार
लखनऊ. भारतीय रेलवे ने अब तीन तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों का रंग बदलकर भगवा कर दिया है। अब तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को उस ट्रेन का रंग नीले की जगह भगवा दिखाई देगा। लखनऊ रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि तीन तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों को भगवा रंग में बदल दिया गया है। तेजस एक्सप्रेस यात्रियों को अब नए लुक में दिखेगी। मोदी सरकार ने तीन रेलवे रूट्स पर तेजस एक्सप्रेस चलाने की अनुमति दी थी। पहली तेजस एक्सप्रेस की शुरूआत मुंबई और गोवा के बीच पिछले साल मई में ही हो गई थी। दूसरी तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच चलाने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं और तीसरी तेजस एक्सप्रेस आनंद विहार से लखनऊ के बीच जल्द ही चलाई जाएगी।
सीसीटीवी कैमरे के साथ वाईफाई सेवा भी होगी उपलब्ध
भारतीय रेलवे ने नई तेजस एक्सप्रेस में विनायल रैपिंग का इस्तेमाल किया है। इन ट्रेनों में फायर से बचने के लिए सेंसर भी लगाए गए हैं। जिससे आग लगने पर तुरंत अलार्म बजने लगेगा। इसके साथ ही प्रत्येक यात्रियों की निगरानी के लिए हर डिब्बे में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए LED स्क्रीन पर ऑन डिमांड एंटरटेनमेंट की भी सुविधा भारतीय रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। टेंन में यात्रियों की सुविधा के लिए वाईफाई की सेवा भी उपलब्ध कराई गई है।
नई तेजस एक्सप्रेस में हुए ये बदलाव
नई तेजस एक्सप्रेस में खिड़कियों पर ऑटोमेटिक तरीके से चलने वाले पर्दों का उपयोग किया गया है। इन पदों को एक बटन के माध्यम से ऊपर नीचे किया जा सकता है। नई तेजस एक्सप्रेस में स्वचालित इंटर कनेक्टिंग दरवाजे की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। नई तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के इंटीरियर को नए रंग वाली सीटों के साथ बदला गया है। नारंगी और पीले रंग को मिलाकर बाहरी दीवारों पर पहली तेजस ट्रेन के उलट सीटों पर चमड़े की तरह सामग्री की बजाय कपड़े का उपयोग किया गया है। इस ट्रेन में LED स्क्रीन पहले की तरह ही लगाई गई है, लेकिन खानपान की टेबल में बदलाव किया गया है। इससे लोगों को सीटों के बीच में ज्यादा जगह मिल सकेगी।
जल्द होगा तेजस एक्सप्रेस को चलाने की तारीख पर फैसला
लखनऊ रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ और आनंद विहार के बीच में तेजस एक्सप्रेस 3 से 4 घंटे का समय लेगी। यानी यह ट्रेन इस रूट पर शताब्दी ट्रेन से भी तेज चलेगी। रेल मंत्रालय जल्द ही लखनऊ और आनंद विहार के बीच नई तेजस एक्सप्रेस को चलाने की तारीख पर फैसला कर सकता है। इस नई तेजस एक्सप्रेस को 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए तैयार किया गया है। जैसे ही इस ट्रेन की रफ्तार तेज हो जाएगी तो वैसे ही इसके सारे दरवाजे अपने आप लॉक हो जाएंगे।
Updated on:
19 Jul 2018, 11:17 AM IST
Published on:
19 Jul 2018, 11:17 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.