लखनऊ। यूपी में पांच दिन पहले मुज्जफ्फरनगर रेल हादसा हुआ था. वहां की स्थिति सुधरी भी नहीं थी कि औरैया जिले में कैफियत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मानव रहित फाटक पर देर रात रेलगाड़ी एक डम्पर से टकरा गई. इस हादसे में 26 लोग घायल हो गए हैं. सिलसिलेवार हादसों की यह घटनाएं केवल इसी साल की नहीं है बल्कि पिछले साल भी कई बड़े हादसे हुए.बात करें रेल मंत्री प्रभु और पीएम मोदी के कार्यकाल की तो अब तक सात बड़े रेल हादसे हुए हैं जिसमें 253 लोगों की जानें जा चुकी हैं. इन सात बड़े रेलवे दुर्घटनाओं में केवल 10 लोगों पर ही गाज गिरी है.