13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडो-अमेरिकी उद्यमियों को भाया उत्तर प्रदेश, हजारों करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए नहीं छोड़ेंगे कोई कोर-कसर

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Dec 14, 2020

photo_2020-12-14_17-19-30.jpg

Yogi Adityanath

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. इंडो-अमेरिकी उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश में हजारों करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका (उपाना) के बैनर तले आयोजित इन्वेस्टमेंट और टूरिज्म कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुए संवाद में इन यूपी-अमेरिकी निवेशकों ने यूपी सरकार की नीतियों को औद्योगिक विकास के लिए बेहतरीन बताते हुए मुख्यमंत्री को अपने निवेश प्रस्तावों से अवगत कराया। उपाना के संस्थापक और ट्रस्टी राकेश अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के समग्र और सतत विकास में उनका संगठन सहभागी होने का इच्छुक है। बहुत से उद्यमी जो मूलतः यूपी से हैं और आज अमेरिका में निवासरत हैं, यूपी में निवेश करना चाहते हैं। न्यूयॉर्क में भारत के काउंसलेट जनरल रणधीर जायसवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर है। यहां औद्योगिक विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। इंडो-अमेरिकी निवेशकों के लिए यूपी शानदार विकल्प है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

फार्मास्युटिकल कम्पनी के संस्थापक राकेश श्रोतिया जो कि मूलतः संभल के रहने वाले हैं और 44 साल से अमेरिका में रहते हैं, उन्होंने सीएम योगी की कार्यशैली की तारीफ करते हुए यूपी में फार्मास्युटिकल कंपनी और कैंसर हॉस्पिटल की स्थापना के लिए प्रस्ताव दिया तो, कैलिफोर्निया से जुड़े डॉक्टर देवेंद्र शुक्ला ने कहा कि एंटरप्रेन्योरशिप, डेवलपमेंट का इतना स्वर्णिम समय कभी नहीं आया। यूपी में सभी संसाधन हैं। हमारे पास फंडिंग की कोई कमी नहीं है।

मेरठ के मूल निवासी पेट्रोटेल ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और सीईओ अनिल चोपड़ा ने सॉफ्टवेयर, एजुकेशन, सोलर और विंड एनर्जी के क्षेत्र में इन्वेस्ट करने की इच्छा जताई। टेक्सास में रह रहे अनिल की ओर से 5000 रुपए करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा गया। उन्होंने कहा कि यूपी में काबिलियत है वह एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी वाला प्रदेश बन सकता है। शिक्षा, हेल्थकेयर और पर्यावरण के क्षेत्र में शाहजहांपुर, अयोध्या, बरेली आदि क्षेत्रों में पहले से निवेश कर चुके अमेरिका में सर्टिफाइड पब्लिक एकाउंटेंट और उद्यमी के रूप में प्रतिष्ठित राजीव अग्रवाल ने अपने अनुभवों के हवाले से यूपी के हालिया तीन सालों को शानदार कहा। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था तथा सरकार की औद्योगिक अवस्थापना नीति को निवेश के अनुकूल बताया।