27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM अखिलेश को मिला टाटा ग्रुप का साथ, EPOS योजना का किया शुभारंभ

अखिलेश यादव ने रतन टाटा का स्वागत करते हुए कहा कि जिन पर पूरा भारत विश्वास करता है, वे मुझ पर विश्वास करते हैं।

3 min read
Google source verification

image

Nitin Srivastva

Dec 08, 2016

akhilesh tata

akhilesh tata

लखनऊ. लोकभवन में ईपीओएस योजना के लोकार्पण के पहले रतन टाटा ने कहा कि यूपी के सीएम अखिलेश यादव युवा हैं और कुछ करने की तमन्ना रखते हैं इसीलिए यूपी का विकास तेजी से हुआ है। यही कारण है कि टाटा ग्रुप यूपी में सक्रिय हुआ है। इसके बाद अखिलेश यादव ने रतन टाटा का स्वागत करते हुए कहा कि जिन पर पूरा भारत विश्वास करता है, वे मुझ पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में हम वह करेंगे जिससे यूपी का विकास हो। कितनी बड़ी बात है कि रतन टाटा ने यूपी में इस कदर अपना विश्वास जताया है। हम इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे। उद्योग लगेंगे तो बेरोजगारी और गरीबी दूर होगी।


टाटा ट्रस्ट के चेयरमेन रतन टाटा व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए इलेक्ट्राॅनिक प्वाइंट आॅफ सप्लाई मशीन योजना का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम के लिए सबसे बडे़ औद्योगिक समूह के मुखिया रतन टाटा गुरुवार को लखनउ में थे। एक साल के भीतर यह उनकी तीसरी यात्रा थी। इस बात का जिक्र उनके अधिकारी आर. वेंकटरमन ने किया। वे बोले कि आंध्र प्रदेश के अधिकारी अब यह कहने लगे हैं कि रतन टाटा यूपी में एक साल में तीन बार चले गए, लेकिन आंध्रा एक बार भी नहीं आए। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि यूपी में विकास की संभावनाएं काफी सकारात्मक हो गई हैं।

टाटा ग्रुप के चेयरमैन अच्छा लग रहा है कि हम यूपी में हैं। जो प्रदेश अब तक पिछड़ा कहा जाता था अब वह लीडिंग प्रदेश के रूप में गिना जाने लगा है। यही कारण है कि उनकी दोस्ती यहां के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हो गई है। रतन टाटा ने कहा कि यूपी की प्रगति व सीएम अखिलेश यादव की सोच से वे काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि तमाम लोग यह सोच रहे थे कि अखिलेश यादव यूपी के विकास के बारे में कुछ नहीं सोच सकते हैं और न ही कर सकते हैं, लेकिन अखिलेश ने वह सब कर दिखया जो कहा था। इसीलिए हमें उनसे दोस्ती पर खुशी है। उन्होंने अखिलेश से ऐसे ही विकास करने की अपेक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रतन टाटा को तरक्की करने वाले लोग पसंद हैं। इसीलिए उनका और हमारा साथ हुआ। टाटा का साथ होने के बाद यूपी को बहुत लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने यूपी की उन योजनाओं का भी बखान किया जो सपा सरकार में हुईं। बिजली पानी और बेहतर स्वास्थ्य सेवा शुरू करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राशन की दुकानदार वाटों का पूरा हिसाब रखते हैं। प्रधानों को चुनाव हराने और जिताने का काम भी करते हैं। हम लोग इन कोटेदारों को अक्सर साधते भी हैं। पर आम जनता के लिए काम करना हमारा फर्ज है। यही कारण है कि हम इस योजना को शुरू कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यूपी में आगे भी इसी प्रकार तकनकी के साथ विकास करते रहेंगे।

प्रदेश सरकार टाटा ट्रस्ट के सहयोग से इस परियोजना को लखनऊ नगर की 675 राशन की दुकानों पर संचालित कर रही है। जहां मच्व्ै डंबीपदम के माध्यम से लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में टाटा ट्रस्ट से भी गत 21 दिसम्बर, 2015 में बहुद्देशीय मेमोरेण्डम आॅफ अण्डरस्टैण्डिंग (एम0ओ0यू0) पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसके तहत टाटा ट्रस्ट एवं प्रदेश सरकार द्वारा मिलकर सोलर पम्प, शिक्षा में गुणवत्ता, प्याज की खेती तथा जनपद प्रतापगढ़ में महिलाओं के माध्यम से दुग्ध उत्पादन जैसे कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व ही टाटा ट्रस्ट के सहयोग से प्रदेश सरकार द्वारा आयरन की कमी से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 जनपदों में डबल फोर्टीफाइड साल्ट का वितरण शुरू किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी डिम्पल यादव, प्रदेश सरकार के मंत्री अभिशेक मिश्रा, कमाल अख्तर, आलोक रंजन, राहुल भटनागर, नवीन चंद्र बाजपेयी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

image