19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: इन खिलाड़ियों के साथ इकाना पहुंची टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स, यहां देखें प्रैक्टिस का शेड्यूल

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स(Lucknow Super Giants) ने इकाना स्टेडियम में पहुंच चुकी है, यहां पहुंचते ही टीम LSG के खिलाड़ियों ने अभ्यास भी करना शुरू कर दिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Shivam Shukla

Mar 20, 2023

IPL 2023

lucknow super giants

Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की ग्रेंड ओपनिंग में महज कुछ ही दिन शेष हैं। 31 मार्च से टी - 20 मुकाबलों के लिए IPL में शामिल टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते दिखाई दे रही हैं। इसी कड़ी में लखनऊ की IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स(Lucknow Super Giants) अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम पहुंच चुकी है, यहां पहुंचते ही टीम LSG के खिलाड़ियों ने अभ्यास भी करना शुरू कर दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स(Lucknow Super Giants) की टीम ने प्रैक्टिस का शेड्यूल भी जारी किया है।

1 अप्रैल को है पहला मुकाबला
लखनऊ की टीम IPL 2023 में अपना पहला मैच 1 अप्रैल को खेलेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैप्टल से होना है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का नाम ग्रुप ए में शामिल है और उसके साथ ग्रुप ए में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमों केे नाम शामिल है।

इसे भी पढ़ें: दहेज पूरा ना देने पर शख्स ने की दूसरी शादी, पहली को दिया 3 तलाक, 12 पर मामला दर्ज

ये है प्रैक्टिस का पूरा टाइम टेबल
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपना पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी किये गए टाइम टेबल के अनुसार 20 मार्च से 23 मार्च के बीच शाम 5 से 8 बजे के बीच इकाना स्टेडियम में प्लेयर प्रैक्टिस करेंगे. वहीं 24 मार्च को शाम 7.30 बजे से पहला अभ्यास मैच खेला जाना है. इसके बाद 25 मार्च को शाम 5 से 8 के बीच टीम अभ्यास करेगी। . 26 मार्च को रेस्ट रहेगा. इसके बाद दूसरा अभ्यास मैच 27 मार्च को खेला जाएगा. 28 मार्च से 31 मार्च के बीच इकाना स्टेडियम में ही टीम अभ्यास करेगी।

इस खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
लखनऊ सुपर जायंट्स के 13 प्लेयर आज अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम पहुंच गए है। उन्होंने आज शाम को 3 घंटे तक मैदान में पसीना भी बहाया। आज की प्रैक्टिस में मंयक यादव, मनन बोहरा, कृष्णप्पा गौथम, करन शर्मा, आयुष बडोनी, अमित मिश्रा, यश ठाकुर,स्वनिल सिंह, युद्धवीर सिंह, डेनिल सैम्स, दीपक हुड्डा और रवि विश्नोई शामिल रहे।

Lucknow Super Giants (LSG) IPL 2023 Full Schedule
1 दिल्ली कैपिटल्स 01 अप्रैल 2023 लखनऊ 7.30 PM
2 चेन्नई सुपर किंग्स 03 अप्रैल 2023 चेन्नई 7.30 PM
3 सनराइजर्स हैदराबाद 07 अप्रैल 2023 लखनऊ 7.30 PM
4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 10 अप्रैल 2023 बेंगलुरू 7.30 PM
5 पंजाब किंग्स 15 अप्रैल 2023 लखनऊ 7.30 PM
6 राजस्थान रॉयल्स 19 अप्रैल 2023 जयपुर 7.30 PM
7 गुजरात टाइटंस 22 अप्रैल 2023 लखनऊ 3.30 PM
8 पंजाब किंग्स 28 अप्रैल 2023 मोहाली 7.30 PM
9 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 01 मई 2023 लखनऊ 7.30 PM
10 चेन्नई सुपर किंग्स 04 मई 2023 लखनऊ 3.30 PM
11 गुजराज टाइटंस 07 मई 2023 अहमदाबाद 3.30 PM
12 सनराइजर्स हैदराबाद 13 मई 2023 हैदराबाद 3.30 PM
13 मुंबई इंडियंस 16 मई 2023 लखनऊ 7.30 PM
14 कोलकाता नाइटराइडर्स 20 मई 2023 कोलकाता 7.30 PM