
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने वालों को अब 349 रुपये में टिकट मिल जाएगा। आईपीएल के टिकटों में 10 से करीब 30 फीसदी तक की कमी की गई है। पहले जो न्यूनतम टिकट 499 रुपये में मिलता था अब उसकी कीमत घटाकर 349 रुपये कर दी गई है।
इकाना में लखनऊ की टीम को 7 मैच खेलने हैं। इसमें से पहला मैच टीम दिल्ली के खिलाफ खेल चुकी है। टीम को जीत मिली थी लेकिन उसके बावजूद भी यहां पर दर्शक काफी कम थे। बताया जा रहा है कि इसके लिए लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम के जो प्रबंधक एवं उनकी प्रचार-प्रसार की नीति जिम्मेदार है।
16 हजार तक के थे टिकट के दाम
लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL के पिछले सीजन में इंट्री ली थी। तब सारे मैच मुंबई और पुणे में हुए थे। सुपर जायंट्स अपने होम ग्राउंड पर नहीं खेल पाई थी। सबसे कम कीमत की टिकट 499 और अधिकतम 16 हजार रुपए है। सबसे कम कीमत की टिकट 499 रुपए की है, जिसमें 58 रुपए के करीब बुकिंग फीस लगने के साथ एक टिकट की कीमत कुल 577 रुपए पड़ेगी।
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में करीब 50 हजार दर्शक बैठ सकते हैं, इसलिए आयोजकों का मानना है कि करीब 45 हजार से अधिक टिकट बिक सकते हैं।
Published on:
04 Apr 2023 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
