
IPS Promotion: उत्तर प्रदेश प्रांतीय पुलिस सर्विस (PPS) के 22 अफसर को योगी सरकार ने प्रमोशन देकर आईपीएस बना दिया है। इन अफसरों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। इस मामले में 18 अक्टूबर को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने प्रोन्नत होने का आदेश जारी कर दिया था। सभी अफसरों को उनके मौजूदा तैनाती स्थल पर ही प्रमोट कर नियुक्ति दी गई है।
प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, अफसरों की लिस्ट में बजरंग बली, दिनेश यादव, समीर सौरभ, मो. इरफान अंसारी, अजय प्रताप, नेपाल सिंह, कमलेश बहादुर, राकेश सिंह, लाल भारत कुमार पाल, रश्मि रानी, चिरंजीव नाथ सिन्हा, अनिल यादव, लक्ष्मी निवास मिश्र, राजेश कुमार श्रीवास्तव, विश्वजीत श्रीवास्तव, मनोज अवस्थी, अमृता मिश्र, शियो राम यादव, अशोक कुमार, दीपेन्द्र चौधरी और मायाराम शामिल हैं।
सरकार द्वारा जिन अधिकारियों को प्रमोट किया गया है, उनमें एक अफसर जोड़ा भी है, जिनका नाम चिरंजीव नाथ सिन्हा और रश्मि रानी हैं। सरकार ने इन्हें एक साथ प्रमोट करके आईपीएस अधिकारी बनाया है।
चिरंजीव नाथ सिन्हा बिहार के पटना से ताल्लुक रखते हैं। वह 1996 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। यूपी पुलिस की वेबसाइट पर दिए गए डाटा के मुताबिक, चिरंजीव नाथ सिन्हा का जन्म 20 जनवरी 1973 को हुआ था। उन्होंने बीए, एमबीए के साथ-साथ इंटरनेशनल ट्रेड मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी किया है।
30 जून 1998 को उन्होंने पीपीएस अधिकारी के रूप में ट्रेनिंग पूरी की और यूपी पुलिस में अधिकारी बने। चिरंजीव नाथ सिन्हा साल 2014 में एडिशनल एसपी, 2021 में एडिशनल एसपी स्पेशल ग्रेड 2, 2024 को एडिशनल एसपी स्पेशल ग्रेड 1 के पद पर तैनात थे। फिलहाल, वह बाराबंकी में एडिशनल एसपी (नॉर्थ) के पद पर कार्यरत हैं।
रश्मि रानी का जन्म 3 जनवरी 1972 को हुआ था और वह यूपी के प्रयागराज की रहने वाली हैं। रश्मि रानी 1995 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। रश्मि रानी ने संस्कृत से एमए किया है और 20 मई 1998 को वह ट्रेनिंग के बाद यूपी पुलिस में शामिल हुई थीं।
2014 में वह एडिशनल एसपी, 2020 में एडिशनल एसपी स्पेशल ग्रेड 2, 2024 में एडिशनल एसपी स्पेशल ग्रेड 1 के पद पर तैनात थीं। फिलहाल वह पुलिस हेडक्वार्टर में एडिशनल एसपी के रूप में कार्यरत हैं।
Updated on:
7 Nov 2024, 3:10 PM IST
Published on:
7 Nov 2024, 3:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.