29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Rate: डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी भी गिरी, यहां देखें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate: अमेरिकी चुनाव के नतीजों का असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी पड़ा है। प्रदेश में गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 7 Nov 2024, 1:20 PM IST

Gold Silver Rate

Gold Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है। बीते 24 घंटों में चांदी 4 हजार रुपये प्रति किलो नीचे आ गई। इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत में 1600 रुपये की कमी आई है।

सर्राफा बाजार ने पहले ही आशंका जताई थी कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे कीमती धातुओं के भाव पर असर डालेंगे। सुबह तक सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट थी। नतीजे घोषित होने के बाद तेज गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोने की कीमत 79000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। साथ ही चांदी की कीमत 93000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। मंगलवार की शाम आठ बजे सोने का भाव 80600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसी तरह चांदी का भाव 97500 रुपये प्रति किलोग्राम था।

यह भी पढ़ें: छठ पूजा में किस समय दें सूर्य को अर्घ्य? जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

धनतेरस के बाद आठ हजार की गिरावट

धनतेरस से अब तक उत्तर प्रदेश में चांदी के भाव में 8200 रुपये तक की कमी आई है। सोने की कीमतों में 3200 रुपये की कमी दर्ज की गई है। धनतेरस पर सोने की कीमत 82200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। चांदी 101200 रुपये प्रति किग्रा के भाव पर बिकी थी।

यूपी के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

लखनऊ

22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 72,150 रुपए
24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 78,710 रुपए

अयोध्या

22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 72,150 रुपए
24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 78,710 रुपए

गाजियाबाद

22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 72,150 रुपए
24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 78,710 रुपए

कानपुर

22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 72,150 रुपए
24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 78,710 रुपए

वाराणसी

22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 72,150 रुपए
24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 78,710 रुपए

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग