मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी 7 नवंबर को मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 8 नवंबर को सुबह के समय कोहरा गिरने के आसार हैं। प्रदेश में सुबह के समय धुंध रहेगी और बाद में मौसम साफ हो जाएगा। इसलिए हो सकता है कि सूर्य कुछ देर बाद आसमान में दिखाई दें। ऐसे में आप यहां अपने शहर में सूर्योदय का समय जान सकते हैं।