
लखनऊ. भारतीय रेलवे बोर्ड डायनेमिक-प्राइसिंग के तहत दिवाली, दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के दौरान प्रीमियम शुल्क वसूलने पर विचार कर रहा है। इसके साथ ही ऑफ सीजन में छूट देने का प्रस्ताव पर भी विचार चल रहा है। पिछले सप्ताह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ ही रेलवे बोर्ड ने एयलाइंस के प्रतिस्पर्धी किराए की तर्ज पर फ्लैक्सिबल डायनेमिक-प्राइसिंग की जरूरत का उल्लेख किया था। रेल मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि प्रीमियम और छूट से संबंधित डायनेमिक-प्राइसिंग के फाइनल ब्ल्यू प्रिंट को 31 दिंसबर तक अंतिम रूप देने की उम्मीद है।
भीरतीय रेलवे (IRCTC) त्योहार के दौरान ट्रेनों का किराया भी फ्लाइट की तर्ज पर मांग बढ़ने पर बढ़ सकता है। भारतीय रेलवे फिलहाल ऐसी ही तैयारी कर रहा है। वहीं मांग कम होने या कम व्यस्त रूटों पर या फिर बिना पैंट्री वाली ट्रेनों का किराया कम हो सकता है।
डायनेमिक प्राइसिंग लागू करने के लिए तीन रेलवे जोन, पूर्वी, पश्चिमी और पश्चिम मध्य ने प्रेजेंटेशन तैयार की है। इन जोनों ने सुझाव दिया है कि रात 12 से सुबह 4 बजे और दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक जैसे असुविधाजनक समय पर पहुंचने पर छूट की पेशकश की जा सकती है। इन्होंने पहले चरण के साथ ही सीटें खाली रहने के अंतिम चरण में 10-30 फीसदी छूट का सुझाव दिया है। विभिन्न जोन ने भी व्यस्त दिनों और त्योहारी सीजन में 10-20 फीसदी प्रीमियम शुल्क का प्रस्ताव दिया है। यात्रियों से समान रूट पर हाई स्पीड ट्रेनों को चुनने पर अधिक भुगतान करने को कहा जा सकता है।
बीते दिनों रेल मंत्री पीयूष गोयल और भीरतीय रेलवे बोर्ड (IRCTC) के अधिकारियों ने एयरलाइन्स की तर्ज पर ही ट्रेनों का किराया भी घटाने-बढ़ाने की बात कही थी। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक भारतीय रेलवे के तीन जोन- पूर्वी, पश्चिमी और पश्चिम-मध्य ने इसको लेकर प्रजेंटेशन तैयार किया है। इसमें मांग के आधार पर किराया तय करने की बात कही गई है।
भारतीय रेलवे जोन ने असुविधा जनक समयों (जैसे रात के 12 बजे से तड़के चार बजे और दोपहर एक बजे से पांच बजे) में गंतव्य स्थानों पर पहुंचने वाली ट्रेनों के किराए में यात्रियों को छूट देने की सलाह दी है। उन्होंने शुरुआती चरण और अंतिम चरण में खाली सीटों के किराए में 10-30 फीसदी छूट देने की सलाह दी है।
भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन ने रेलवे को त्योहारी मौसमों और मांग वाले दिनों में अतिरिक्त प्रीमियम शुल्क (10-20 फीसदी) लगाने का भी प्रस्ताव दिया है। प्रेजेंटेशन में सलाह दी गई है कि सप्ताहांतों और दीपावली, दुर्गा पूजा, छठ और क्रिसमस जैसे मौकों पर अतिरिक्त किराया निर्धारित किया जा सकता है, क्योंकि इन मौकों पर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है।
अगर कोई यात्री किसी मार्ग पर अन्य ट्रेनों की तुलना में उच्च गति वाली ट्रेन का चयन करता है तो उसे अतिरिक्त किराया चुकाने को कहा जा सकता है। भारतीय रेलवे के अलग-अलग जोन ने सलाह दी है कि अतिरिक्त राशि यात्री द्वारा उच्च गति से यात्रा करके बचाए गए प्रति घंटे के हिसाब से तय हो। उन्होंने रात में चलने वाली ट्रेन, पैंट्री कार की सुविधा वाली ट्रेन पर भी प्रीमियम शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा अलग-अलग बर्थ के लिए भी अलग-अलग किराया का प्रस्ताव दिया है। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि मांग आधारित किराया शुरू करने के लिए अंतिम रूपरेखा 31 दिसंबर को तय की जाएगी।
10 से 20% तक किराया बढ़ाने का प्रपोजल
1. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, डायनामिक प्राइसिंग को लेकर ईस्टर्न, वेस्टर्न और वेस्ट-सेंट्रल जोन अपनी-अपनी प्रेजेंटेशन बना चुके हैं। इनके डॉक्युमेंट्स न्यूज एजेंसी के पास हैं।
2. डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, "सभी जोन्स ने त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में रेलवे के किराए को 10 से 20% तक बढ़ाए जाने का प्रपोजल तैयार किया है। दिवाली, दुर्गा पूजा, छठ और क्रिसमस जैसे त्योहारों में पैसेंजर्स की भारी तादाद को देखते हुए रेलवे इन दिनों में एडिशनल चार्ज लगा सकता है।"
मिल सकता है पैसेंजर्स को फायदा
भारतीय रेलवे बोर्ड ने "जोन्स ने ऑड टाइम में सफर करने वाले पैसेंजर्स को डिस्काउंट देने की बात कही है। यानी, रात 12 से सुबह 4 बजे और दोपहर 1 से 5 बजे सफर करने वालों किराए में डिस्काउंट दिया जा सकता है। आखिरी समय में खाली रह जाने वाली सीटों के लिए भी पैसेंजर्स को 10 से 30% तक डिस्काउंट देने का सुझाव दिया गया है।"
हाई स्पीड ट्रेन के लिए होंगे अलग चार्ज
डॉक्युमेंट्स में कहा गया है, "एक ही रूट पर चलने वाली दो अलग ट्रेनों के लिए भी अलग-अलग चार्ज वसूला जा सकता है। चार्ज ट्रेन की स्पीड के बेस पर वसूला जाएगा। हाई स्पीड ट्रेन का चार्ज नॉर्मल ट्रेन से ज्यादा रहेगा। हाईस्पीड ट्रेन नॉर्मल ट्रेनों के मुकाबले जितने कम वक्त में सफर पूरा करती है, किराया वसूलने के लिए उसी को आधार बनाया जाएगा। ओवर नाइट (रातभर में सफर पूरा करने वाली) ट्रेन्स और पैंट्री कार वाली ट्रेन्स के लिए पैसेंजर्स से प्रीमियम चार्ज वसूलने पर भी जोर दिया गया है।
Updated on:
25 Dec 2017 03:03 pm
Published on:
24 Dec 2017 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
