3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railways: देशभर के रेल यात्रियों के लिए केदारनाथ यात्रा, IRCTC का सबसे सस्ता पैकेज

Indian Railway and IRCTC Tour Package: यदि आप भी केदारनाथ समेत इन जगहों में घूमने चाहते हैं तो रेलवे आपके लिए बेहतरीन सस्ता टूर पैकेज लाया है। 12 दिनों में देश बड़े बड़े स्थानों पर गर्मियों की छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Snigdha Singh

May 23, 2022

IRCTC Launched Tour Package in Low Budget for Kedarnath

IRCTC Launched Tour Package in Low Budget for Kedarnath

यदि आप घूमने के शौकीन हैं या फिर केदारनाथ जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए सबसे कम पैसो में बेहतरीन पैकेज लाई है। दरअसल, भारतीय रेलवे घूमने के शौकीनों के लिए अक्सर स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च करती रहती है। इसी कड़ी में नया पैकेज लांच किया है। अगर आप धार्मिक स्थल को घूमने के शौकीन हैं, तो आप चार चार धाम टूर पैकेज घूमना अच्छा हो सकता है। क्योंकि इसमें यात्रियों को हवाई अड्डे की भी सुविधा दी गई है।

आईआरसीटीसी टूर पैकेज 11 रात और 12 दिनों के लिए है, इसमें आपको सभी तीर्थों स्थलों जैसे- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री आदि के दर्शन करने का मौका मिलेगा। आइए इस लेख में जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में। ये टूर पैकेज 10 जून से शुरू होगा और 21 जून को समाप्त होगा। इसके अंदर आपको 60,000 रुपए देने होंगे, जिसमें आपको रहने और खाने का खर्च देना होगा। लेकिन सबसे पहले आपको भुवनेश्वर से नई दिल्ली लाया जाएगा। फिर इसके बाद यात्रियों को बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, गुप्तकाशी, बरकोट आदि धार्मिक स्थलों पर ले जाया जाएगा। बीच में रुकने की भी खास व्यवस्था होगी।

यह भी पढ़े -Indian Railways: देशभर में 31 मई को बंद रहेंगी सभी ट्रेने, जानिए क्या है बड़ी वजह

यात्रियों को नहीं देना होगा टैक्स

आईआरसीटी के मुताबिक पैकेज में कई तरह के फायदे मिलेंगे। इसमें आपको 11 दिन एक अच्छे होटल, रिसॉर्ट में ठहराया जाएगा। यहां आपको नाशते और डिनर की सुविधा फ्री में दी जाएगी। इसके अलावा, ये टूर बिल्कुल सुरक्षित है क्योंकि इसमें हर टाइम यात्रियों के साथ आईआरसीटीसी टूर मैनेजर रहेंगे। इस पैकेज में यात्रियों को कोई भी टैक्स नहीं देना होगा।

यहां मिलेगी पूरी जानकारी

अगर आप इस टूर पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाना होगा। यहां से आप बुकिंग कर सकते हैं। इस दौरान आपको भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए +91 8638507592, +91 9957644166, +91 6002912335, +91 9731704869,+91 9957644161 नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े - सड़क दुर्घटना में अब नहीं जाएगी जान, हर हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर शुरू ये बड़ी सुविधा

Story Loader