
Prisoner wife during forceble sex
उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर के नाम पर एक रात के लिए पत्नी को मांगने का मामला अभी शांत हुआ भी नहीं था कि दूसरा मामला भी सामने आ गया। जिसमें डिप्टी जेलर का पति कैदियों की पत्नियों से मिलवाने का लालच देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। अब डिप्टी जेलर के पति राम तीरथ चौधरी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक कैदी की पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा। आरोपी राम तीरथ चौधरी सिद्धार्थनगर जेल में तैनात डिप्टी जेलर गीता का पति है। पति राम तीरथ चौधरी का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। वो भी डिप्टी जेलर के सरकारी आवास का बताया जा रहा है। आरोपी राम तीरथ चौधरी खुद भी बाराबंकी जिले में जेल वार्ड का सभासद भी है। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से सरकारी आवास खाली करने का फरमान दे दिया है। लेकिन अब सूचनाएँ ऐसी भी आ रही है कि उसने कई कैदियों से उनकी पत्नियों को मिलाने के लिए अवैध संबंध बनाने का दबाव अक्सर बनाता था। साथ ही मजबूर महिलाओं का फायदा उठाता था।
सिद्धार्थनगर में तैनात डिप्टी जेलर गीता रानी की बदनामी
पति राम तीरथ चौधरी की हरकतों से डिप्टी जेलर गीता रानी की अब प्रदेश भर में बदनामी हो रही है। उनके सरकारी आवास पर घटना हुई है इसलिए अब उनके लिए भी समस्या बढ़ सकती हैं। उनके सरकारी आवास पर कैदियों से उनकी पत्नियों को मिलवाने के लिए रु की वसूली, शारीरिक शोषण, जबरन शारीरिक संबंध बनाने की बातें भी सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक उनसे सरकारी आवास तत्काल प्रभाव से खाली कराया जा रहा है।
तीरथ राम चौधरी का ये वीडियो किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। जिसके बाद जेल प्रशासन में और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जेल में बंद कैदियों की पत्नियों की मजबूरी का फायदा उठाने जैसा गंभीर विषय अब बड़ी समस्याएँ बढ़ा रहा है। जेल से जुड़े अन्य कर्मचारियों की मानें तो पति राम तीरथ चौधरी पर पहले भी कई कैदियों की पत्नियों से संबंध बनाने का आरोप लगा था। लेकिन बड़ा रसूख होने से वो अक्सर बच जाता है।
Published on:
14 Apr 2022 11:53 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
