
#KrishnaJanmashtami2019 की रात को जपे यह मन्त्र, जिसको करते हैं प्यार वो होगा आपके साथ, जाने अचूक उपाय
लखनऊ , कृष्ण जन्माष्टमी ऐसा पर्व जिसमे भक्ति के साथ - साथ गोपियों के उस प्यार का भी एहसास होता हैं जिसे पाना बहुत ही मुश्किल था। लेकिन कान्हा के प्यार में सभी गोपियाँ अपना सब काम छोड़ कर उनकी बातो में खो जाती थी। यह तो हर किसी को पता हैकि कान्हा की बाँसुरी में इतनी मिठास हैकि जब वो कदम के पेड़ के नीचे बैठते थे और बांसुरी बजाना शुरू करते थे। इंसान तो इंसान सभी जानवर उनके पास आकर बैठ जाते थे। ऐसा था पहले समय का प्यार। जैसे जैसे समय बदल गया भक्ति और प्यार के मायने भी बदलते नज़र आये।
लेकिन आज भी उस भक्ति , विश्वास और प्यार पर किसी का जोर नहीं चल सका। पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि अगर जन्माष्टमी पर पुरे विश्वास और आस्था के साथ कान्हा से अपने मन की बात करे तो हर समस्या का समाधान हो जाता हैं और साथ ही आपके सम्बन्धो में गहराई और मिठास आ जाती हैं। उसके लिए कुछ उपाय दिए गए हैं जिनको करने से आप अपने जीवन में बदलाव देखेंगे।
पंडित शक्ति मिश्रा के अनुसार आज रात इस मन्त्र का जप करें इससे आप सभी के जीवन सुख शांति आने लगेगी और अपने प्रिय साथी का साथ हमेशा बना रहेगा।
>Janmashtami पर भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं।इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। इससे भगवान श्रीकृष्ण जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं।
> Janmashtami पर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ये उपाय करने वाले की हर इच्छा पूरी हो सकती है।
> कृष्ण मंदिर जाकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र की 11 माला जप करें। इस उपाय से आपकी हर समस्या का समाधान हो सकताहै।
मंत्र- क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि:परमात्मने प्रणत:क्लेशनाशाय गोविंदय नमो नम:
> उन्होंने बतायाकि भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबर धारी भी कहते हैं, जिसका अर्थ है पीले रंग के कपड़े पहनने वाला। जन्माष्टमी पर पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज दान करने से भगवान श्रीकृष्ण व माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं।
> Janmashtami की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें तो जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बनाते हैं।
> Janmashtami को शाम के समय तुलसी को गाय के घी का दीपक लगाएं और ॐ वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें।
Published on:
23 Aug 2019 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
