सपा ने कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल और सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य जावेद अली को बुधवार को ही अपना राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया था। दोनों ने कल ही नामांकन भी कर दिया था। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में सपा के 111 सदस्य हैं और वह अपने तीन उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा भेज सकती है। ऐसे में 3 सीटों पर अखिलेश यादव की जीत पक्की है, जबकि चौथी सीट पर टक्कर मानी जा रही है, अगर चौथा प्रत्याशी उतारा गया तो सपा को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।