
जयंत चौधरी
Parliament Winter Session 2023: संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्ष ने बवाल काट रखा है। संसद के दोनों ही सदनों में हंगामा हो रहा है। इस बीच संसद के 141 सांसदों को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। सांसदों के निलंबन को लेकर सियासत गरमा गई है। अब राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने चुटकी लेते हुए एक ट्वीट किया है। ट्वीट के जरिए उन्होंने सरकार पर तंज कसा है।
जयंत का तंज
संसद में चल रहे हंगामे और सांसदों के निलंबन के बीच जयंत चौधरी ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘मैं उन सभी को सस्पेंड करता हूं जो मेरे ट्वीट का विरोध करते हैं…’ जिसके बाद तीन डॉट लगाते हुए मजाकिया अंदाज में वो फिर लिखते हैं कि ‘सच में नहीं…वापस आ जाओ…’
खड़गे ने भी जताया विरोध
जयंत चौधरी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। वहीं दूसरी ओर स्पीकर ओम बिरला ने संसद की सुरक्षा में चूक की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है।
Published on:
19 Dec 2023 03:35 pm
