17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP को हराने के लिए जंयत ने विपक्ष को दिया फार्मूला, बोले- मिलकर लड़ेंगे तभी जीतेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश के बड़े विपक्षी दलों में सपा जहां बड़ी पार्टियों से हाथ मिलाने से इंकार कर रही है। वहीं RLD महागठबंधन के पक्ष में है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Saurabh Kumar

Mar 13, 2023

Jayant Chaudhry

2024 के लोकसभा के आम चुनाव में अब 400 से भी कम दिनों का समय बचा हुआ है। इस बात को ध्यान में रखकर प्रदेश की सभी प्रमुख पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच सपा गठबंधन की प्रमुख पार्टी राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी ने प्रदेश में विपक्षी गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा है, “अगर प्रदेश में BJP को रोकना है तो सभी विपक्ष के दलों को प्रदेश में एक महागठबंधन बनाना होगा। सभी दलों को आगामी चुनाव में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ना होगा।”

नया गठबंधन नहीं करेगी सपा
अखिलेश यादव होली के पहले से प्रदेश के सभी जिलों में लगातार दौरा कर रहे हैं। सपा प्रमुख ने अपने पूर्वांचल दौरे के दौरान गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “सपा आगामी चुनावी में अब किसी भी प्रकार का नया प्रयोग नहीं करेगी। अभी जो उनके साथ है वहीं उनके साथ रहेंगे।”

अखिलेश यादव ने पिछले दो चुनावों 2017 में कांग्रेस और 2019 में बसपा के साथ गठबंधन किया था। इन चुनावों में पार्टी को कोई खास फायदा नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- अतीक के शूटर बल्ली को पुलिस ने पकड़ा, जेल में रची गई थी शूटआउट की साजिश

जयंत के बयान से सपा को लग सकता है झटका
सपा के साथ होने के बावजूद रालोद का नया गठबंधन बनाने की बात अखिलेश यादव के लिए झटका माना जा रहा है। सपा प्रमुख के नए गठबंधन ना बनाने की बात को दोहराने के बावजूद रालोद की इस मांग से दोनों दलों के बीच दूरियां बढ़ सकती है।

BJP ने प्रदेश में मिशन 80 का रखा है लक्ष्य
2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद BJP ने प्रदेश में मिशन 80 का लक्ष्य रखा है। इसके तहत पार्टी ने प्रदेश की सभी 80 सीटे जीत कर इतिहास दर्ज करना चाहती है। इसके लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने सभी बड़े नेताओं की जिम्मेदारी तय कर रखी है। जिसके तहत पार्टी के सभी बड़े नेता प्रदेश के सभी सीटों का दौरा करेंगे और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।