21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झांसी सांसद अनुराग शर्मा से धोखाधड़ी, ईओडब्ल्यू ने किया पूर्व ‘न्यायिक अधिकारी’ को गिरफ्तार

- आर्थिक अपराध शाखा ने झांसी के सांसद अनुराग शर्मा से 25.5 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले एक पूर्व न्यायिक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification
arrest.jpg

arrest

लखनऊ. आर्थिक अपराध शाखा ने झांसी के सांसद अनुराग शर्मा से 25.5 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में दिल्ली से पूर्व न्यायिक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी हुई है।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के अतिरिक्त आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंचशील एंक्लेव निवासी विनोद कुमार शर्मा (61 वर्ष) के रूप में हुई है। झांसी से लोकसभा सांसद अनुराग शर्मा ने वर्ष 2019 में शाखा में धोखाधड़ी और ठगी की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने विनोद कुमार शर्मा से बिजवासन स्थित उनकी प्रॉपर्टी खरीदी थी। लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी ने ठगी करने के उद्देश्य से प्रॉपर्टी को बेचने के दौरान उनसे यह बात छुपा ली कि उसने प्रॉपर्टी को केनरा बैंक में गिरवी रखकर 20.22 करोड़ रुपये का लोन ले रखा है।

आरोपी के गलत बयानी और प्रलोभन देने पर 21 फरवरी, 2017 में उन्होंने संपत्ति खरीद ली। बाद में यह भी पता चला कि आरोपी ने प्रॉपर्टी को डीएमआरसी को अनुबंध पर दे रखा है और उससे आठ-नौ लाख किराया भी ले रहा है। शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने शिकायतकर्ता के अलावा केनरा बैंक और डीएमआरसी से दस्तावेज को लेकर जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि आरोपी ने संपत्ति बेचने के दौरान शिकायतकर्ता से यह सब जानकारियां छुपा ली थी। जांच में संलिप्तता पाए जाने के बाद उप निरीक्षक अश्वनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी विनोद कुमार शर्मा को 13 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया।

चाचा-भतीजे भले ही एक हो जाएं पर सत्ता नहीं मिलेगी : सिद्धार्थनाथ सिंह