
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में एक और रेलवे स्टेशन का नामकरण हो गया है। नये नामकरण के मुताबिक अब उत्तर-मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले झांसी रेलवे स्टेशन को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जायेगा। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने को लेकर यूपी के राज्यपाल की अधिसूचना जारी होने बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नाम बदलने के लिए सहमति दे ही। इस आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने दी है। वहीं माना जा रहा है कि चुनावी साल में राज्य सरकार कुछ और जिलों, शहरों और स्टेशन के नाम बदल सकती है।
योगी सरकार में बदले गये कई शहरों और स्टेशनों के नाम
उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई शहरों के नाम और रेलवे स्टेशन के नाम बदले हैं। नाम बदलने वालों स्टेशनों में हाल ही में फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट किया गया। इससे पहले इलाहाबाद जंक्शन और मुगलसराय जंक्शन का नाम बदला गया है।
जाने क्या है नाम बदले जाने की प्रक्रिया
किसी रेलवे स्टेशन, जिले या शहर का नाम बदलने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी होती है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय आदेश जारी करता है। जबकि राज्य सरकार इसके लिए प्रस्ताव केंदर सरकार को भेजती है। इसके लिए केंद्र सरकार के खुफिया ब्यूरो, डाक विभाग, भारतीय भौगोलिक सर्वेक्षण विभाग, रेल मंत्रालय जैसे कई विभागों और एजेंसियों एनओसी देती हैं। जिसके बाद गृह मंत्रालय नाम परिवर्तन के लिए मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी मंजूरी देता है।
इन रेलवे स्टेशनों के बदले गये नाम
उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकर ने कई स्टेशनों के नाम बदले हैं। राज्य सरकार ने सबसे पहले केंद्र सरकार से मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का अनुरोध किया था और सरकार ने इस स्टेशन का नाम दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन किया था। जबकि मंडुआडीह स्टेशन का नाम बदलकर बनारस जंक्शन कर दिया गया था। इलाहाबाद जंक्शन का नाम बदलकर प्रयागराज जंक्शन किया गया था। इसके बाद फैजाबाद जंक्शन का नाम बदल कर अयोध्या कैंट कर दिया गया था। अब यूपी की योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन करने की मंजूरी दे दी है।
Published on:
29 Dec 2021 10:10 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
