14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

द.अफ्रीका-भारत मैच के लिए कानपुर को मिले अतिरिक्त पुलिस अधिकारी-उपकरण

कानपुर प्रशासन को पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त रूप से दो एसपी, 15 एएसपी, 30 डिप्टी एसपी दिए गए है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

up online

Oct 01, 2015

kanpur

greenpark

लखनऊ.
11 अक्टूबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आईजी कानून व्यवस्था ए.सतीश गणेश ने बताया कि इस मैच के लिए कानपुर प्रशासन को पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त रूप से दो एसपी, 15 एएसपी, 30 डिप्टी एसपी दिए गए है।


उन्होंने बताया कि कानपुर प्रशासन को इन पुलिस अधिकारियों के नाम भी दे दिए हैं। यह सभी अधिकारी आगामी आठ अक्टूबर को ही रिपोर्ट कर देंगे ताकि मैच से पहले होने वाले रिहर्सल में इनको शामिल किया जा सके।


उन्होंने बताया कि इसके अलावा कानपुर प्रशासन द्वारा स्टेडियम में प्रवेश के दौरान चेकिंग के लिए जो उपकरण मांगे गए थे, वह भी उपलब्ध करा दिए गए है। इनमें पब्लिक प्रवेश द्वार के लिए डोर मेटल डिटेक्टर, हैण्ड हेल्ड मेटल डिटेक्टर और डीप सर्च माइन डिटेक्टर आदि शामिल है।

ये भी पढ़ें

image