2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ व्रत पूजा की ये है शुभ मुहूर्त, ऐसे व्रत रखने से बढ़ेगी पति की उम्र

करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर करवा माता की पूजा करती हैं। इसके बाद शाम में चांद के दर्शन के बाद अपना व्रत खोलती हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Oct 31, 2023

karwa_chauth_2023.jpg

हिंदू धर्म के मुताबिक, शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत काफी महत्‍व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल यह व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं, दीपक जलाती हैं और पूजा करती हैं। आइए जानते हैं कि 1 नवंबर को यूपी में चांद कितने बजे निकलेगा?

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल करवा चौथ की पूजा का समय 1 नवंबर 2023 को शाम 5:36 से शुरू होकर शाम 6:54 तक है। करवा चौथ पर महिलाएं करवा माता के साथ भगवान शिव, मां पार्वती, स्वामी कार्तिकेय और भगवान गणेश की पूजा-आराधना करती हैं।

यह भी पढ़ें: राजा भैया ने किया खुलासा, लालू यादव के सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब, बोले- तालाब में मगरमच्छ तो...

यूपी में करवा चौथ 2023 का शुभ मुहूर्त
यूपी में चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 5 मिनट दिन बुधवार 1 नवंबर 2023 है। आपको बता दें कि करवा चौथ पर रात में चांद का दर्शन करने के बाद ही चांद का पारण किया जाता है।