Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के अमेठी से चुनाव लड़ने की बात पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'चाहे राहुल गांधी के जीजा आएं या दीदी आएं, लेकिन अमेठी और रायबरेली में कमल खिल चुका है, कमल ही खिलेगा। अमेठी में भाजपा के लिए कोई चैलेंज नहीं है।’ केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि कांग्रेस के ये लोग इन दोनों लोकसभा सीटों को अपनी जागीर समझते थे। प्रदेश के युवाओं को नशेड़ी कहकर बुलाते थे। अब इन्हीं युवाओं ने राहुल गांधी का नशा उतार दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी तरह कांग्रेस का नशा उतर जाएग।