विकासखंड मलिहाबाद, सरोजनीनगर और चिनहट के केजीबीवी की 73 बालिकाओं ने मार्च पास्ट में भाग लिया। इन बालिकाओं को प्रशिक्षित करने में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेश कुमार सिंह, आर.पी. यादव, रामराज, जिला समन्वयक बालिका सविता शुक्ला, और प्रशिक्षकों नीलम सिंह, संजय पांडे, संतोष सिंह, प्रियंका गुप्ता, उषा यादव, सुमि श्रीवास्तव, नीलिमा सिंह, और वंदना अवस्थी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।