मौसम विभाग के अनुसार, 1 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद, 3 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके परिणामस्वरूप 3 से 7 फरवरी के बीच पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।