
लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के डॉक्टर्स की टीम ने चमत्कार कर दिया। यहां एक ऐसी लड़की का मामला आया था, जिसमें जन्म के समय से ही जननांग नहीं था। लड़की की शादी तय हो चुकी थी। खुशहाल भविष्य की चिंता लड़की और उसके परिवार वालों को केजीएमयू ले आई।
युवती हरदोई की रहने वाली है। उसकी शादी भी तय हो गई थी। पीरियड भी नहीं आते थे। यह गंभीर समस्या उसे और उसके परिजनों को चैन से बैठने भी नहीं दे रही थी। इसके चलते परिवार लड़की को लेकर केजीएमयू के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट लाया। जांच हुई तो सामने आया कि उसमें बच्चेदानी नहीं है। हालांकि अनुवांशिक रूप से महिला होने के चलते उसका जननांग बनाया जा सकता है।
यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर और उनकी टीम से लड़की की सर्जरी करने का फैसला लिया। डॉक्टर्स की टीम लड़की की आंत से 10 सेंटीमीटर का टुकड़ा निकाल जननांग बना दिया। इस प्रक्रिया को मेडिकल साइंस में वेजाइनोप्लास्टी कहा जाता है। लड़की के बच्चेदानी न होने के कारण वह कभी मां नहीं बन पाएगी।
Published on:
18 Nov 2022 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
