22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार को मिलता रहेगा नीतीश कुमार का आशीर्वाद, भाजपा नेता ने दिया बड़ा बयान

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। वह नामांकन के लिए पहुंच चुके हैं। उनके राज्यसभा जाने के फैसले पर भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Google source verification

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान पर भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने दी प्रतिक्रिया, PC- Patrika

लखनऊ : बिहार के मुख्यमंत्री राज्यसभा जा रहे हैं। राज्यसभा के नामांकन के लिए वह पहुंच चुके हैं। उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद रहे। सीएम नीतीश कुमार ने खुद ही X पर राज्यसभा जाने का ऐलान किया था।

उन्होंने लिखा कि बिहार की जनता ने मुझे बहुत प्यार औऱ सम्मान दिया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।

नीतीश कुमार के इस फैसले पर यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार जनाधार वाले एक लोकप्रिय और अनुभवी राजनेता रहे हैं। वो राज्यसभा जाना चाहते हैं। नीतीश कुमार अपनी पार्टी के प्रति हित चिंतन रखने वाले व्यक्तित्व हैं और उनका आशीर्वाद बिहार को मिलता रहेगा, ऐसा उन्होंने कहा है। मैं प्रसन्न हूं कि नीतीश कुमार राज्यसभा आएंगे।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से रो रहे JDU कार्यकर्ता

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान से JDU कार्यकर्ता भावुक हैं। उनका कहना है कि नीतीश कुमार बिहार के हैं। हम अपनी जान दे देंगे। लेकिन, उन्हें कहीं जाने नहीं देंगे। CM हाउस के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रो रहे हैं।

मैंने 6 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी - तेजस्वी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने की पुष्टि होने के बाद राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर सीधा निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह सत्ता परिवर्तन जनता की भावना के खिलाफ है और BJP ने नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाने की साजिश की है।

तेजस्वी ने दावा किया कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि नीतीश कुमार छह महीने से ज्यादा मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, 'BJP जिसके भी साथ रही है, उसे बर्बाद कर दिया है। जब उन्होंने (JDU) 28 जनवरी 2024 को हमें छोड़ा था, तो हमने कहा था कि BJP उन्हें बर्बाद कर देगी। आज वही हो रहा है।'

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग