25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आते समय लगाया था, अब जाते समय लगाया है…’ अखिलेश यादव का योगी आदित्यनाथ पर तंज, Video Viral

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ का काला चश्मा पहने वीडियो शेयर कर तंज कैसा।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anuj Singh

•

Mar 05, 2026

‘ल्यारी राज’ vs ‘धुरंधर CM’

‘ल्यारी राज’ vs ‘धुरंधर CM’ Source- X

UP Politics: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने योगी पर तंज कसते हुए लिखा कि ऐसा कर्म क्यों करता वो कि सबसे आँख चुराता है। आते समय लगाया था, अब जाते समय लगाया है। यूपीवाले पूछ रहे काला चश्मा इतना क्यों भाया है। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

वीडियो में दिखा योगी का काला चश्मा

वीडियो के अनुसार, योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के गोली महोत्सव के दौरान काले चश्मे पहने हुए नजर आए थे। उनकी इस पोशाक को लेकर ही अखिलेश यादव ने तंज किया और सवाल उठाया कि काला चश्मा इतना क्यों भाया है। सियासी विश्लेषकों का कहना है कि यह बयान सीधे तौर पर योगी आदित्यनाथ की छवि और सार्वजनिक व्यक्तित्व पर तंज कसने का प्रयास है।

तंज में सोशल मीडिया की भूमिका

अखिलेश यादव ने वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर यह संदेश साझा किया, जिससे सियासी माहौल में हलचल मच गई। अखिलेश यादव लगातार विधानसभा चुनाव को लेकर योगी और भाजपा पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। यूपीवाले भी इस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आई हैं। कुछ लोग इसे मज़ाक के रूप में ले रहे हैं, तो कुछ इसे सियासी तंज के रूप में देख रहे हैं।

राजनीति में हलचल

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अक्सर नेता एक-दूसरे पर तंज कसते हैं और सोशल मीडिया इसका एक प्रमुख माध्यम बन चुका है। अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ के बीच पिछले कुछ सालों से राजनीतिक प्रतिस्पर्धा तेज रही है। इस बयान को इसी सियासी टकराव का हिस्सा माना जा रहा है।

होली महोत्सव में योगी का अलग अंदाज

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होली के मौके पर अलग अंदाज में त्योहार मनाया। वे काला चश्मा पहनकर होली खेलते नजर आए। उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया और उन्हें अबीर भी लगाया। इस दौरान रवि किशन ने भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अबीर लगाया और फगुआ गाया। होली के दिन भगवान नरसिंह की शोभायात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली पर कहीं कोई भय, अराजकता या अविश्वास नहीं है। हर ओर “सत्यमेव जयते” और “यतो धर्मस्ततो जय” का संदेश गूंज रहा है, जो सनातन संस्कृति की भावना को दर्शाता है।