6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक मिनट में 700 गोलियां दागती है गन, जान लीजिए रायफल, गन और बंदूक में क्या है अंतर

Diffrence Between Rifile and Gun: शायद आप भी अभी तक राइफल को ही गन समझ रहे होंगे। लेकिन राइफल और गन दोनों ही अलग है। दोनों की खासियत एक दूसरे से बेहद अलग हैं।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Snigdha Singh

May 08, 2022

Know About Gun Revolver and Rifle which weapon Dangerous

Know About Gun Revolver and Rifle which weapon Dangerous

अक्सर हम अपने जीवन में रिवॉल्वर, रायफल और गन जैसे शब्दों से रूबरू होते रहते हैं। अक्सर सुनते हैं गन, जिससे हम बचपन में खेलकर आए हैं। लेकिन असल जिंदगी में असल के ये हथियार बेहद खतरनाक होते हैं। एक तरफ जहां ये सुरक्षित रखते हैं तो दूसरी तरफ कुछ पल में ही किसी जान लेने के लिए भी काफी हैं। पत्रिका की अस्त्र-शस्त्र की श्रंखला में आज हम रिवॉल्वर, रायफल और गन के विषय में जानेंगे। भले ही ये तीनों का काम ही एक हो लेकिन ये तीनों हथियार एक दूसरे से बहुत अंतर रखते हैं। रायफल की बात करें तो रायफल दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार है। इसकी श्रंखला समंदर की तरह है। रिवॉल्वर लोग अपनी सुरक्षा के लिए इस्तेमान करते हैं।

क्या होती है राइफल (What is Rifle)
राइफल दुनिया का सबसे खतरनाक शस्त्र मानते हैं। राइफल भी Breech-Loaded यानी पीछे से गोलियां भरे जाने वाले हथियार होते हैं। इसे कंधे पर रखकर फायर करने को कहा जाता है। राइफल की मारक क्षमता 300 मीटर होती है। इसके बैरल यानी नाल में एक तरह का खांचा होता है। शुरू में राइफल को एक बार गोली दागने वाले हथियार के रूप में विकसित किया गया थाय़ लेकिन समय के साथ इसमें काफी बदलाव आया और अब कई राउंड की गोलियां दागने वाले राइफल मौजूद हैं। इसी में से एक है असॉल्ट राइफल, जो एक साथ कई राउंड गालियां दाग सकता है। दुनिया में रायफल की तमाम श्रंखलाएं है। AK-47, AKM, AK-74, AK-74M, AK-101, AK-102, AK-103, AK-104, AK-105, AK-12, AK-12K, AK-15, AK-15K, AK-200, AK-205, AK-203, AK-19 आदि रायफले हैं।

यह भी पढ़े - शस्त्रों के हैं शौकीन तो माउजर, पिस्टल और रिवॉल्वर में जान लीजिए क्या है फर्क

क्या होती है गन (what is Gun)

गन यानी बंदूक, गन एक आर्टिलरी हथियार है। इसका दायरा काफी व्यापक है। इसमें टैंक गन (tank guns) और कैनन (cannons ) और हॉवित्जर (howitzers) जैसे आर्टिलरी गन शामिल हैं। गन Breech-Loaded यानी पीछे से गोलियां भरे जाने वाले हथियार होते हैं। ये एक मिनट में 700 गोलियां दागती है। इनकी मारक क्षमता 1 किमी तक रहती है। ये सीधे बेहद तेज गति से फायर करते हैं। गन का इस्तेमाल आम तौर पर लंबी दूरी की फायरिंग के लिए की जाती है। कई तरह के गन आते हैं। इसी में शामिल हैं मशीन गन, शिकार के लिए हंटिंग और ट्रेनिंग व मनोरंजन के लिए अन्य गन। विशेषज्ञ छोटे और हाथ पकड़े जाने वाले हथियारों को गन नहीं मानते हैं। क्योंकि इनको किसी एक व्यक्ति के इस्तेमाल के अनुसार बनाया जाता है। इन्हें हम पिस्तौल के नाम से जानते हैं। ये एक तरह के हैंडगन होते हैं।

यह भी पढ़े - कभी भारत बोफोर्स कंपनी से खरीदता था अस्त्र शस्त्र, अब बोफर्स को पसंद आई 'सारंग', आखिर क्या है खासियत

राइफल और गन में अंतर (Difference between Gun and Rifle)
गन ऐसा फायर आर्म्स है, जिसमें मेटल ट्यूब होता है, उससे बेहद तेज गति से गोली दागी जाती है। दूसरी तरह राइफल एक ऐसा फायर आर्म्स है, जिसमें लंबी नली (Barrel) होती है।इससे दागी जाने वाली गोली घुमते हुए लक्ष्य को ज्यादा सटीक तरीके भेदती है। गन की डिजाइन, एक समूह द्वारा इस्तेमाल करने की जरूरत को ध्यान में रखकर की गई है। जबकि राइफल की डिजाइन एक व्यक्ति के हिसाब की गई है। गन का इस्तेमाल टैंक, आर्टिलरी और खुली जंग में किया जाता है वहीं राइफल का इस्तेमाल शार्पशूटर करते हैं। मोर्टार्स, कैनन, मशीन गन, टैंक गन, होवित्जर और गैटलिंग गन ये सभी गन के प्रकार हैं। जबकि एके-47 और एम16 ऑटोमेटिक राइफल के प्रकार हैं।

यह भी पढ़े - शस्त्रों की रोमांचित दुनिया में क्या है .32 बोर, .303 कैलिबर और 9 एमएम