15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जर्मनी ने वर्ल्ड वार में किया था PETN का पहला इस्तेमाल अब अल-क़ायदा का है फेवरेट

विश्व के सबसे खतरनाक विस्फोटकों में से है एक है PETN, जानिए क्या होता है Pentaerythritol Tetranitrate

2 min read
Google source verification

image

Dikshant Sharma

Jul 15, 2017

PETN

PETN

लखनऊ। PETN यानी पेंटायरेथ्रिटोल टेट्रानेरेट्रेट वो
पदार्थ जिसने बीते शुक्रवार से सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत
अन्य विधायक और विधान परिषद् सदस्यों की नींद उड़ा दी है। विधानसभा में मिला
ये पदार्थ आखिर है क्या ये हम आपको बताने जा रहे हैं।

इस
Pentaerythritol Tetranitrate (PETN) विस्फोटक पदार्थ को चुनने के पीछे
साजिश करताओं ने काफी रिसर्च की है। लगभग 100 ग्राम की मात्रा में ये
पदार्थ 2 से 3 गाड़ियों को उड़ाने के लिए काफी है। ख़ास बात ये भी है की मेटल
डिटेक्टर या डॉग स्क्वाड भी इस पदार्थ को चिन्हित नहीं कर सकता। साथ ही एक
मोबाइल फ़ोन के जारिए ही इस पदार्थ से विस्फोट किया जा सकता है।


सबसे खतरनाक विस्फोटकों में से है एक

PETN
Explosive विश्व के सबसे खतरनाक 5 प्लास्टिक विस्फोटक में से एक है। इसी
लिए इसे आतंकवादी समूहों द्वारा पसंद भी किया जाता है क्योंकि कलरलेस और
क्रिस्टल फॉर्म होने के चलते इसका आसानी से पता नहीं लगाया जा सकता है। एक
सील्ड कंटेनर या एक बिजली के उपकरण में इस छुपा कर आसानी से सुरक्षा जांच
को पार किया जा सकता है।


सबसे पहले कब हुआ था पेंटायरेथ्रिटोल टेट्रानेरेट्रेट (PETN) का प्रयोग


PETN
सबसे पहले 1894 में तैयार किया गया था। इस विस्फोटक का निर्माण जर्मनी के
द्वारा किया गया था। PETN (Pentaerythritol Tetranitrate) का इस्तेमाल
विश्व युद्ध 1 और 2 में जर्मन सेना द्वारा किया गया था। माना जाता है कि
दुनिया भर में PETN Explosive आतंकी हमलों में इस्तेमाल किया गया था। इस
पदार्थ का इस्तेमाल 2011 में दिल्ली उच्च न्यायालय में हुए ब्लास्ट में भी
हुआ जिसमें लगभग 17 लोग मारे गए थे। मौजूदा समय में PETN सेना और खनन
उद्योग में उपयोग किया जाता है।

अल-क़ायदा का पसंदीदा
PETN
अक्सर ग्रेनेड और युद्ध में इस्तेमाल होने वाले शक्तिशाली विस्फोटक में
प्रयोग होता है। PETN को अन्य रासायनिक विस्फोटक ख़ास तौर से आरडीएक्स के
साथ मिलाया जाता है। इसके नतीजे खौफ पैदा करने के लिए काफी है। PETN
अल-क़ायदा का पसंदीदा भी माना जाता है। 2000 के शुरूआती दौर में दुनिया भर
में
अल-क़ायदा द्वारा की गयी विभिन्न बमबारी या प्रयासों में इसे इस्तेमाल किया है।