
विधानसभा के बाहर नमाज पढ़ने का दावा करने वाली महिला
28 मार्च को लखनऊ में एक मुस्लिम महिला ने विधानसभा के बाहर नमाज पढ़ने का दावा किया था। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है कि अगर नमाज पढ़ने से रोका जाएगा, तो हिंदुस्तान के हर कोने में नामाज पढ़ी जाएगी। विधानसभा के बाहर नमाज पढ़ने का दावा करने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
फोटो उजमा परवीन ने शेयर किए, विधानसभा के सामने नमाज पढ़ने का दावा
गुरुवार को हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में पता चला कि यह फोटो उजमा परवीन ने शेयर किए थे। उजमा परवीन ने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर कर दावा किया था कि उसने विधानसभा के सामने नमाज अदा की।
हालांकि, पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि वह फोटो मेट्रो स्टेशन के बाहर की है। पुलिस का कहना है कि उजमा ने सोशल मीडिया पर गलत जानकारी देकर सनसनी फैलाई है।
स्टेशन पर नमाज अदा की और बाद में ट्वीट किया कि कोई भी किसी भी स्थान पर नमाज अदा करने के लिए स्वतंत्र है, क्योंकि वह अपने विचार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र है।
उजमा के खिलाफ दुश्मनी को बढ़ावा देना का आरोप
डीसीपी ने कहा कि उजमा ने गलत तरीके से नमाज अदा करने की जगह को विधानसभा दिखाया था, जो भ्रामक है, इसलिए उजमा के खिलाफ दुश्मनी को बढ़ावा देना, गलत सूचना देना और सार्वजनिक मार्ग में बाधा उत्पन्न करने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानिए कौन हैं उजमा परवीन?
उजमा परवीन AIMIM यानी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की पार्टी से हैं। वह बुर्के वाली महिला के रूप में फेमस हैं। उजमा लखनऊ में सीएए-एनआरसी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों का मुख्य चेहरा रही थीं। इसके बाद विधानसभा चुनाव के दौरान वो एआईएमआईएम (AIMIM) में शामिल हो गई थीं। असदुद्दीन ओवैसी ने उजमा परवीन को कानपुर में पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।
उजमा परवीन ने क्या लिखा था, आप भी पढ़ें
Twitter पर फोटो के साथ कैप्शन में परवीन ने लिखा है कि अलहमदुलिल्ला लखनऊ विधान भवन के सामने असर की नमाज अदा की। जो यह कहते हैं हमारी नमाज पर पाबंदी लगा देंगे, तो हम भी अपने हिंदुस्तान की हर सरजमीन पर नमाज पढ़कर दिखा देंगे. हमारा देश आजाद है इसलिए मुझे आजादी से नमाज पढ़ने का अधिकार है।
Published on:
31 Mar 2023 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
