
क्या होता है सुश्री का मतलब, क्यों सुर्खियों में है यह शब्द
लखनऊ. हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक शब्द तेजी से वायरल हो रहा है। गूगल पर इस शब्द के सर्च एकाएक बढ़ गयी है। वह शब्द है सुश्री। दरअसल, बसपा प्रमुख मायावती ने हाल ही में ट्विटर पर सुश्री मायावती के नाम से अपना एकाउंट बनाया है। उनके एकाउंट पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने सुश्री मायावती के नाम से ट्विटर एकाउंट क्यों बनाया है। इसके बाद से इस शब्द की सर्च बढ़ गयी है।
गौरतलब है कि सुश्री हिन्दी आदरसूचक शब्द है, जो किसी महिला के उपनाम या पूर्ण नाम के साथ प्रयुक्त किया जाता है। इसका उपयोग महिलाओं के संबोधन का एक रूप है। बगैर महिला की वैवाहिक स्थिति की परवाह किए इसका प्रयोग किया जा सकता है। ठीक मिस और श्रीमती की ही तरह। शब्दकोश के मुताबिक सुश्री एक विशेषण है। इसका मतलब है बहुत सुंदर। यह स्त्रीलिंग है। इसका आशय है -अविवाहित स्त्रियों के नाम के पहले लगने वाला आदरसूचक और शिष्टतापूर्ण संबोधन। बहरहाल, लोगों की इतनी छोटी सी बात भी नहीं पता है। और वे इस तरह के भी सवाल पूछ रहे हैं।
श्री का मतलब महिलाओं को जिस तरह से श्रीमती और सुश्री लिखा जाता है ठीक उसी तरह पुरुषों के लिए श्री शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। शब्द के मुताबिक श्री शब्द भी स्त्रीलिंग है और इसका मतलब है होता है शुभ। वैसे इसका आशय लक्ष्मी और सरस्वती से है। यह विशेषण है। लेकिन साधारण अर्थों में इसका मतलब योग्य और
शुभ से है।
Updated on:
08 Feb 2019 02:47 pm
Published on:
07 Feb 2019 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
