30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखीमपुर खीरी में नाले में गिरी कार 5 लोगों की मौत, 7 घायल

लखीमपुर खीरी में मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया | एक SUV बेकाबू होकर खाई में पलट गयी उसमें 12 लोग सवार थे जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गयी और 7 घायल हो गए | घायलों को CHC (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती कराया गया है | जहां पर उनका इलाज चल रहा है |

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Nov 22, 2022

car_accident.jpg

नाले में गिरी कार।

जानकारी के मुताबिक कार शाहजहांपुर से पलिया की तरफ आ रही थी | शाहजहांपुर से UP26 M 7999 नंबर की कार सुबह 3.10 पर निकली थी। हादसा सुबह 5 बजे के आस-पास भीरा पलिया स्टेट हाईवे पर हुआ है। कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण, कार अचानक से सड़क के बगल के नाले में जा गिरी |

जेसीबी से कार को निकाला
हादसे के बाद आस पास के कुछ लोग मौके पर पहुंचे | उन्होंने पुलिस को खबर की | मौके पे JCB को बुलाया गया | फिर कार में से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया | इसके बाद JCB से कार को बाहर निकाला गया | हादसे के स्थान पे एसडीएम कार्तिकेय सिंह भी पहुंचे | शिक्षा विभाग ने घटना में मरे शिक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित की |

बाढ़ में कट गयी थी सड़क
वहां के स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क बाढ़ में कट गयी थी | सड़क किनारे बने गड्ढों में फसने की वजह से कार नाले में जा गिरी | घटना का एक कारण ड्राइवर को झपकी आना भी बताया जा रहा है | फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है |

मृतकों की सूची

घायलों की सूची

Story Loader