
लखीमपुर खीरी में गुम हुई तीनों छात्राओं का कोई सुराग नहीं, पुलिस परेशान
लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी एक बार फिर चर्चा में आ गया है। एक ही स्कूल की तीन नाबालिग छात्राओं को गुम हुए करीब 24 घंटें बीत गए हैं। पर अभी तक कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। और गुम हुई इन तीन लड़कियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित कर दी है। तीनों छात्राओं की तस्वीरें भी जारी कर दी गई हैं। पर अभी तक कोई सूत्र हाथ नहीं आया है।
पुलिस के होश उड़े :- निघासन थाना क्षेत्र की एक ही स्कूल एक ही कक्षा नौ की तीन छात्राएं लापता हैं। सीसी टीवी में छात्राओं के स्कूल में मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इसके बाद तीनों छात्राएं इस स्कूल से निकलकर पलिया रोड पर पहुंची हैं। यहां सीसी कैमरे में उनकी फुटेज दिखाई दे रही है। छात्राओं के लापता होने की सूचना के बाद से ही पुलिस के होश उड़े हुए हैं।
एसपी चिंतित :- शनिवार देर शाम निघासन पहुंचे एसपी विजय ढुल ने अधिकारियों से उनकी गुमशुदगी के बाबत जानकारी ली। एसपी ने रात निघासन में ही कैंप किया पर अभी तक पुलिस टीमों को कोई सुराग नहीं मिला है।
छात्राओं की बरामदगी शीघ्र :- बताया जा रहा है कि पुलिस, छात्राओं की बरामदगी के करीब पहुंच गई है। पर किसी से यह जानकारी शेयर नहीं कर रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही छात्राओं की बरामदगी भी कर ली जाएगी।
Published on:
01 Nov 2021 10:18 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
