12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

‘लल्लू की लैला’ को मिले 1 दिन में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज

जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'लल्लू की लैला' को एक दिन में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिला गए हैं। ये आकंड़ा रियाल टाइम में इससे भी ज्यादा व्यूज का है। लल्लू की लैला में निरहुआ का साथ इंडस्ट्री की दो कमाल की अभिनेत्रियों ने दिया हैं।

2 min read
Google source verification
Lallu Ki Laila Received Two Million Views in One Day

Lallu Ki Laila Received Two Million Views in One Day

जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'लल्लू की लैला' को एक दिन में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिला गए हैं। ये आकंड़ा रियाल टाइम में इससे भी ज्यादा व्यूज का है। लल्लू की लैला में निरहुआ का साथ इंडस्ट्री की दो कमाल की अभिनेत्रियों ने दिया हैं। जिसमें एक हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे और दूसरी है खूबसूरत अदाकारा यामिनी सिंह। निरहुआ, आम्रपाली और यामिनी सिंह स्टारर फिल्म लल्लू की लैला वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है।

फिल्म में आपको कॉमेडी, रोमांस, सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री का तगड़ा डोज देखने को मिल रहा है। इससे पहले इस फिल्म को दर्शकों ने सिनेमाघरों में भरपूर प्यार दिया था।

लिंकः https://youtu.be/ME6o4Xvngpg

यह भी पढ़ें: यूट्यूब पर पहली बार निरहुआ, आम्रपाली, यामिनी सिंह की ‘लल्लू की लैला’ 5 मार्च को रिलीज

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स चैनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘लल्लू की लैला’ एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसे शहर की पढ़ी लिखी लड़की आम्रपाली दुबे एक गांव के एक लड़के दिनेश लाल यादव को अनपढ़ और देहातीपने की वजह से रिजेक्ट कर देती है। तब निरहुआ की मां उसे कसम देती है कि वह शहर से किसी ऐसी लड़की से शादी करेगा, जो आम्रपाली दुबे से ज्यादा खूबसूरत है। ऐसी दुल्हन की तालाश में वह (निरहुआ) दमन पहुंचता है। जहां उनकी मुलाकात यामिनी सिंह से होती है और वह उससे प्यार कर बैठता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक लड़की की हत्या में दिनेश लाल यादव को आरोपी बनाया जाता है।

इस दौरान उसके साथ क्या-क्या होता है ये तो आपको 5 मार्च को यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलने वाला है। इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक सुशील कुमार उपाध्याय हैं। सह-निर्माता सुशील सिंह और प्रकाश जैस हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, यामिनी सिंह, कनक पांडेय, सुशील सिंह, संजय पांडेय और प्रकाश जैस हैं।