1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब 60 नहीं 40 की उम्र में मिलेगी पेंशन, एलआईसी की इस स्कीम में एक बार में जमा करें प्रीमियम, पूरी जिंदगी मिलेगा फायदा

LIC Saral Pension Yojana Scheme Details- अब तक आपको पेंशन 60 की उम्र से मिलना शुरू होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब पेंशन पाने के लिए आपको 60 के होने तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 40 की उम्र से ही पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। यह संभव है एलआईसी की सरल पेंशन योजना (Saral Pension Yojana) से।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 4 Aug 2021, 11:53 AM IST

Saral Pension Yojana

Saral Pension Yojana

लखनऊ.LIC Saral Pension Yojana Scheme Details. अब तक आपको पेंशन 60 की उम्र से मिलना शुरू होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब पेंशन पाने के लिए आपको 60 के होने तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 40 की उम्र से ही पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। यह संभव है एलआईसी की सरल पेंशन योजना (Saral Pension Yojana) से। यह है सिंगल प्रीमियम प्लान है जिसमें पॉलिसी लेते समय एक बार में ही प्रीमियम देना होता है। इसके बाद पूरी जिंदगी पेंशन मिलती रहेगी। पॉलिसी धारक की बीच में ही अगर मृत्यु हो जाती है, तो उसके नॉमिनी को सिंगल प्रीमियम की राशि लौटा दी जाती है।

क्या है सरल पेंशन योजना

सरल पेंशन योजना एक इमीडिएट एन्यूटी प्लान है, यानी पॉलिसी लेते ही आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाता है। इस पॉलिसी को लेने के बाद जितना पेंशन से शुरुआत होती है, उतनी ही पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है। इस पेंशन योजना का लाभ लेने के दो तरीके हैं। एक है सिंगल लाइफ प्लान। इसमें पॉलिसी किसी एक के नाम पर रहेगी, जबतक पेंशनधारी जिंदा रहेंगे उन्हें पेंश मिलती रहेगी, उसकी मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की रकम उसके नॉमिनी को लौटा दी जाएगी। दूसरा है ज्वाइंट लाइफ। इसमें दोनों जीवनसाथी की कवरेज होती है।

कौन ले सकता है योजना का लाभ

इस योजना का लाभ वह ले सकते हैं जिनकी उम्र 40 से 80 के बीच हो। पेंशन लेते समय व्यक्ति को चार विकल्प मिलते हैं। आप पेंशन हर महीने, हर 6 महीने में ले सकते है या फिर 12 महीने में ले सकते हैं। इस योजना में निवेश के लिए आप जितना अमाउंट चुनेंगे उसी के हिसाब से पेंशन मिलेगा। उदाहरण के लिए अगर आप 10 लाख रुपए का सिंगल प्रीमियम जमा करते हैं तो अपको सालाना 50,250 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। यह राशि आपको आजीवन मिलती रहेगी। अगर आप बीच में ही जमा की गई राशि वापस लेना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में 5 प्रतिशत की कटौती करके आपको जमा की गई रकम वापस मिल जाती है।

ये भी पढ़ें: बेटियों के लिए फायदेमंद है भाग्यलक्ष्मी योजना, मिलते हैं पूरे दो लाख रुपये, जानें स्कीम की पूरी डिटेल

ये भी पढ़ें:योगी सरकार की छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत, बिजली बिल में फिक्स छूट देने की योजना

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश