10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्वेता और रूबी संभालेंगी Lucknow Metro ड्राइविंग सीट, योगी और राजनाथ को कराएंगी मेट्रो में सफर

LMRC Lucknow Metro Commercial Run : सीएम और गृह मंत्री को भी खरीदना होगा 'Go Smart Card'

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dikshant Sharma

Sep 03, 2017

Lucknow Metro

LMRC

लखनऊ। Lucknow Metro इन दिनों राजधानी का सबसे हॉट टॉपिक बनी हुई है। 5 सितम्बर को योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंहलखनऊ मेट्रो का उद्धघाटन करेंगे। वे खुद ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक का सफर भी करेंगे। जिस मेट्रो ट्रेन में सीएम और गृह मंत्री सफर करेंगे उसकी कमान महिला ड्राइवर को सौंपी जाएगी। दोनो छोर की ड्राइविंग सीट पर 'श्वेता' और 'रूबी' मेट्रो का सञ्चालन करेंगी। इनके साथ दो पुरुष को पायलट भी तैनात होंगे। हलांकि महिला ड्राइवर के ये नाम काल्पनिक हैं। सुरक्षा कारणों के चलते इन्हे सार्वजानिक नहीं किया जा रहा है।

Lucknow Metro में कुल 97 स्टेशन कंट्रोलर/ ट्रेन ऑपरेटर हैं जिनमें 19 महिलाऐं हैं। ट्रेन ऑपरेटर्स की 97 पद के लिए 3,827 आवेदन सिर्फ महिलाओं के आए थे। कुल एप्लीकेशन का ये 19 प्रतिशत था। महिलाओं के आवेदन की संख्या पर एलएमआरसी भी चकित था क्योंकि ऑपरेशन का ये कार्य हेवी टेक्निकल ड्यूटी से जुड़ा है। वहीं 26 कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट (सीआरए) में चार महिलाएं हैं।

Lucknow Metro Train Trail Run में भी महिलाओं के हाथ थी कमान
लखनऊ मेट्रो में महिलाओं की सहभागिता देश की किसी अन्य मेट्रो के मुकाबले काफी अधिक है। महिलाओं की भागीदारी को लखनऊ मेट्रो प्रोत्साहन भी देता है। यही कारण है था कि 1 दिसंबर 2016 को हुए ट्रायल रन में महिला मेट्रो ड्राइवर प्राची और प्रतिभा ने मेट्रो चलाई थी। उस दौरान उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उन्हें रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड से भी सम्मानित किया।

परिक्षण के दौरान बेस्ट ड्राइवर्स को मिल रही है ड्यूटी
कमर्शियल रन के दिन ये बड़ी ज़िम्मेदारी ऐसे ही किसी को नहीं दी जा रही है। इसके लिए मेट्रो के ट्रायल के दौरान ड्राइविंग से जुड़े आला अधिकारियों ने एक पैमाना तैयार किया था। इस पैमाने पर ही इंटरनली मार्किंग की गयी थी। इस प्रक्रिया के बाद ही मेट्रो ड्राइवरों को चुना गया है।

सीएम और गृह मंत्री को भी खरीदना होगा 'Go Smart Card'
मेट्रो रेल कारपोरेशन एक व्यवस्थित ढंग से कमर्शियल रन की तैयारियों में जुटा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खुद योगी और राजनाथ सिंह को मेट्रो परिसर में प्रवेश करने से पूर्व Go Smart Card खरीदना होगा। बिना स्मार्ट कार्ड के वे भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे। हालाँकि मेट्रो उनके लिए कार्ड की व्यवस्था अलग से कर कर रखेगा लेकिन इस पूरे कार्यक्रम का मकसद होगा मेट्रो में चलने के सभी स्टेप्स को जनता तक पहुंचाना।