4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार ने निकाली Lok Kalyan Mitra की भर्ती, हर माह मिलेगा 30 हजार रुपए वेतन

योगी सरकार लोक कल्याण मित्रों (Lok Kalyan Mitra) को हर माह 30 हजार रुपए वेतन देगी।  

2 min read
Google source verification
lok kalyan mitra

योगी सरकार ने निकाली 824 Lok Kalyan Mitra की भर्ती, हर माह मिलेगा 30 हजार रुपए वेतन

लखनऊ. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लोक कल्याण मित्रों की भर्ती करने जा रही है। सीएम योगी ने यूपी के 822 विकास खंडों में लोक कल्याण मित्रों (Lok Kalyan Mitra)की भर्ती के लिए लोक कल्याण मित्र इंटरर्नशिप प्रोग्राम को मंजूरी दे दी है। लोक कल्याण मित्रों का चयन जिला स्तर के आधार पर किया जाएगा। जिसमें 30 प्रतिशत महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। लोक कल्याण मित्रों के माध्यम से योगी सरकार ने सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और पब्लिक फीडबैक लेने के लिए यह योजना बनाई है।

लोक कल्याण मित्रों को मिलेगा 30 हजार रुपए प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश से जिन अभ्यर्थियों को लोक कल्याण मित्रों के लिए चयनित किया जाएगा। उन युवा उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 के बीच होनी चाहिए। लोक कल्याण मित्रों के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को योगी सरकार 25 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन के रूप में देगा और इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आने-जाने के लिए 5 हजार रुपए प्रतिमाह अगर से दिए जाएंगे। योगी सरकार कुल मिलाकर लोक कल्याण मित्रों को 30 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन देगी।

लोक कल्याण मित्र बनने के लिए देनी होगी लिखित परीक्षा

योगी सरकार द्वारा निकाली जा रही लोक कल्याण मित्रों की भर्ती के लिए कला, विज्ञान, कृषि विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रबंधन आदि में स्नातक पास उम्मीदवार ही आवेदन कर पाएंगे। बता दें कि लोक कल्याण मित्रों की भर्ती के लिए आपको एक लिखित परीक्षा देनी होगी क्योंकि लिखित परीक्षा के आधार पर ही लोक कल्याण मित्रों काचयन किया जाएगा। इसके साथ ही आपको कंप्यूटर का ज्ञान होना भी आवश्यक है। कम्प्यूटर में आपको एमएस ऑॅफिस की पूरी जानकारी होनी चाहिए। तभी आप लोक कल्याण मित्र बन पाएंगे।

लोक कल्याण मित्रों को पहले दिया जाएगा प्रशिक्षण

योगी सरकार द्वारा चयनित लोक कल्याण मित्रों को सबसे पहले गिरि इंस्टीट्यूट लखनऊ, आईआईएम लखनऊ, बीएचयू, टाटा इंस्टीट्यूट आदि संस्थाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद सभी लोक कल्याण मित्रों को अपनी अपनी नौकरी करने के लिए 822 विकास खंडों को गांवों में भाजपा सरकार की सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए भेज दिया जाएगा। जहां वह लाभार्थियों के फार्म भरवाएंगे कि उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ पाने में कोई मुश्किल हुई है या नहीं, सभी लोक कल्याण मित्र लोगों का फीडबैक लेकर पूरी रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे।