
तारीखों का एलान होते ही एक्शन में आए अखिलेश यादव, चुनाव से पहले कह दी बहुत बड़ी बात
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों और चरणों की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा कर दी गई है। चुनाव आयोग (Chunav Ayog) ने यूपी में लोकसभा इलेक्शन (Loksabha Election in UP) कराने के लिए 7 चरण निर्धारित किए हैं। जिसके लिए चुनाव आयोग (Election commission) ने यूपी की सभी 80 सीटों को भी 7 चरणों में बांट दिया है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे और 19 मई को खत्म हो जाएंगे। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता (Aachar Sanhita) भी लागू हो गई है।
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव में अगर आप वोट डालना चाहते हैं तो सबसे पहले जान लीजिए कि आपके जिले में किस तारीख को वोट डाले जाएंगे। अगर आप अपने जिलें से बाहर रहते हैं तो आपको को वोट डालने के लिए अपने जिले की लोक सभा चुनाव के लिए तय की गई तारीख से एक दिन पहले पहुंचना होगा नहीं तो आप अपना मतदान नहीं कर पाएंगे।
यूपी में 7 चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों को जानने के लिए आप यहां से डेट वाइज लोक सभा चुनाव की District Wise सूची यहां से पीडीएफ फाइल में भी डाउनलोड कर सकते हैं। ताकि आप जान सकें किस सीट पर किस तारीख को मतदान किया जाएगा।
lok sabha election 2019 List in UP PDF Download - Click Here
उत्तर प्रदेश में किस चरण में कितनी सीटों पर होगें लोकसभा चुनाव
| चरण | सीट | तारीख | उत्तर प्रदेश संसदीय क्षेत्र (80 सीट) |
| पहला | 8 | 11.04.2019 | सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर |
| दूसरा | 8 | 18.04.2019 | नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी |
| तीसरा | 10 | 23.04.2019 | मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत |
| चौथा | 13 | 29.04.2019 | शाहजहाँपुर, खीरी, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर,जालौन, झांसी, हमीरपुर |
| पांचवा | 14 | 06.05.2019 | धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गौंडा |
| छठवां | 14 | 12.05.2019 | सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही |
| सातवां | 13 | 19.05.2019 | प्रतापगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज |
Updated on:
16 Mar 2019 02:55 pm
Published on:
11 Mar 2019 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
