6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने 17 सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी, कैराना की कमान इकरा को

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के लिए बड़ा कदम उठाया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Rizwan Pundeer

Mar 28, 2023

akhilesh yadav samajwadi

इकरा हसम कैराना क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को तेज करते हुए समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 17 सीटों पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश सपा के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की इजाजत से सोमवार को 17 प्रभारियों की लिस्ट जारी की है।

नरेश उत्तम पटेल ने बताया है कि जिन 17 लोकसभा सीटों पर प्रभारी तय किए गए हैं। उन सभी को 05 जून, 2023 तक बूथ कमेटियां गठित करनी हैं। इन प्रभारियों का काम पार्टी ने फिलहाल बूथ कमेटियां गठित करने का ही रखा है।


कैराना से युवा चेहरा इकरा हसन को जिम्मेदारी
इन प्रभारियों में एक अहम नाम इकरा हसन का है। इकरा हसन को सुधीर पंवार के साथ कैराना का प्रभारी बनाया गया है। इकरा हसन विदेश से पढ़ाई कर लौटी हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 में सबका ध्यान खींचा था। इस चुनाव में उन्होंने जेल में बंद अपने भाई नाहिद हसन का चुनावी अभियान संभाला था और जीत दिलाई थी।

इकरा हसन (बांयें) अपनी माताजी तबस्सुम हसन(दांयें) के साथ अखिलेश यादव से मिलते हुए IMAGE CREDIT:


कैराना के बड़े राजनीतिक परिवार से आती हैं इकरा

इकरा हसन कैराना के बड़े राजनीतिक परिवार से आती हैं। इकरा के भाई नाहिद इस वक्त विधायक हैं। उनकी मां तबस्सुम हसन भी 2 बार कैराना से सांसद रह चुकी हैं। उनके पिता मरहूम मुनव्वर हसन चारों सदनों के सदस्य रहे थे। वहीं उनके दादा अख्तर हसन भी 1984 में कैराना से सांसद रहे थे।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने नकली सारस लगा दिया, अखिलेश ने ट्वीट कर शेयर की तस्वीरें

कैराना के पड़ोस की सहारनपुर लोकसभा सीट की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री संजय गर्ग को सौंपी गई है। कौशांबी, रायबरेली और प्रतापगढ़ का प्रभारी इंद्रजीत सरोज को और फुलपुर और सुलतानपुर का प्रभार मनोज पांडेय दिया गया है।