29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अखिलेश का मेगाप्लान, गुपचुप तैयार करा रहे BJP सांसदों की ‘कुंडली’

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने अपने जिलाध्यक्षों को 2024 के इस मिशन में लगा दिया है।  

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Rizwan Pundeer

Jun 04, 2023

Akhilesh yadav News

पार्टी नेताओं के साथ पूर्व सीएम अखिलेश यादव।

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने यूपी में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इसके लिए खास प्लान बना रहे हैं। सबसे पहले वो भाजपा के सांसदों की जानकारी जुटा कर उनकी पूरा कुंडली बना रहे हैं ताकि चुनाव में उनको प्वाइंट-टू-प्वाइंट घेरा जा सके। भाजपा सांसदों की जानकारी जुटाने के काम में अखिलेश यादव ने अपने जिला अध्यक्षों को लगाया है।

हर लोकसभा सीट का सर्वे
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों का एक सर्वे शुरू किया है। इसमें खासतौर से दूसरे दलों की जीती सीटों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। सपा ने बीते हफ्ते लखनऊ में आयोजित बैठक में अपने जिलाध्यक्षों को एक फॉर्म दिया है। इस फॉर्म में लोकसभा सीट के बारे में कुछ सवाल दिए गए हैं। जिलाध्यक्षों को अपने क्षेत्र की लोकसभा सीट के बारे में बताते हुए ये फॉर्म भरना है।

इस फॉर्म में स्थानीय सांसद की निजी जानकारी के साथ-साथ, उसके पांच प्रमुख कार्य, मौजूदा सरकार की उपलब्धियां, पांच प्रमुख वादे जो किए गए लेकिन पूरे नहीं किए गए, क्षेत्र के मतदाताओं की अगले सांसद से पांच प्रमुख अपेक्षाएं क्या हैं, जैसे सवाल हैं। साथ ही क्षेत्र के चुनावी समीकरणों के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।


अपने उम्मीदवार तय करने में भी काम आएगा डाटा: सपा
इंडियन एक्स्प्रेस के मुताबिक, बैठक में मौजूद पार्टी के एक नेता ने कहा कि इस तरह की योजना महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इससे सपा जनता की अपेक्षाओं के अनुसार प्रत्येक सीट के लिए अपना घोषणापत्र और चुनावी रणनीति तैयार करेगी। साथ ही पार्टी इस बात को उजागर करेगी कि कैसे भाजपा सांसद लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि पार्टी अपने उम्मीदवार तय करने के लिए भी जिलाध्यक्षों से जुटाए गए इनपुट का इस्तेमाल करेगी।


यह भी पढ़ें: बृजभूषण सिंह की अयोध्या रैली कैंसिल कराने में भाजपा के ही सांसद का हाथ!


बता दें कि 2019 में सपा ने बसपा और राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसके बावजूद वह सिर्फ 5 सीट ही जीत सकी थी। बसपा ने 10 सीटें जीतीं थीं। सपा 2019 में जीती 2 सीटें उपचुनाव में हार चुकी है। अब उसके पास सिर्फ 3 सांसद हैं।