9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: अगले 6 महीने के अंदर ‘POK’ भी भारत का हिस्सा होगा, पाकिस्तान पर सीएम योगी ने दिया बयान

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र के पालघर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले 6 महीने के अंदर ही पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

May 18, 2024

Lok Sabha Election 2024 CM Yogi big statement on Pakistan says that POK will also be a part of India with in next 6 months

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाराष्ट्र के पालघर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर यानी 'POK' को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के अगले 6 महीने के अंदर ही पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा।

पालघर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवालिए लहजे में कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब क्या होता था। मुंबई में आतंकी हमले होते थे और लोग कहते थे कि आतंकवादी सीमा पार के हैं, अरे सीमा पार के हैं तो आपकी मिसाइल कब के लिए है।

यह भी पढ़ें:बांदा में गृहमंत्री अमित शाह बोले- यह चुनाव रामभक्तों पर गोली चलाने वाले और मंदिर बनाने वालों के बीच

पिछले तीन साल में पाकिस्तान के अंदर मारे गए कई बड़े अपराधी

सीएम योगी ने कहा कि जैसे पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवाद को पूरी तरह से तबाह किया और अब तो आपने देखा होगा कि ब्रिटेन के एक बड़े समाचार पत्र ने ये लिखा कि पाकिस्तान के अंदर पिछले तीन साल में जितने बड़े दुर्दांत अपराधी थे वो एक- एक करके मारे गए और मारने वालों में भारत की एजेंसियों का हाथ है।

6 महीने अंदर पीओके भारत का होगा हिस्सा

सीएम योगी ने कहा कि हम अपने दुश्मनों की पूजा थोड़े करेंगे। कोई हमारे लोगों को मारेगा तो हम उसको पूजेंगे नहीं, हम भी तो वही करेंगे जिसका वह हकदार है और अब वह हो रहा है। अब तो पीओके को बचाना मुश्किल हो रहा है, आप देखना चुनाव बाद पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के अगले 6 महीने के अंदर, पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए हिम्मत चाहिए, दम हो तभी ये काम हो सकता है। कांग्रेस की तरह नहीं, इंडी गठबंधन के नेताओं की तरह उनकी घटक दलों की तरह नहीं कि हम आतंकवाद पर कुछ नहीं कर सकते क्योंकि ये पाकिस्तान से हैं, यही तो ये लोग बोलते थे।

आज अगर वह (पाकिस्तान) कुछ करता है, थोड़ी सी टेढ़ी नजरों से देखता क्या है कि उससे पहले ही उनकी नजरों को निकाल कर बाहर कर दिया जाता है, कहा जाता है कि चुप, ये नहीं चलेगा। ये नया भारत है जो बिना रुके, बिना हटे, बिना डरे आज मोदी जी के नेतृत्व में विकास की जिस यात्रा को आगे बढ़ा रहा है, वह आप सब के सामने है।

यह भी पढ़ें:चार जून को आने वाले हैं अप्रत्याशित नतीजे, अमेठी में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने किया दावा