
Mayawati Politics: यूपी में सियासत तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश में मायावती को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक, 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बसपा के सिंबल पर जीतने वाले 10 सांसद मायावती का साथ छोड़ सकते हैं।
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले सबसे बड़ी जानकारी सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसपा के सभी सांसदों पर भाजपा, सपा और कांग्रेस की नजरें टिकी हैं। सूत्रों का दावा है कि मायावती की पार्टी के 4 सांसद बीजेपी, 3 सपा और 3 कांग्रेस के संपर्क में हैं।
बलिया की ताजा खबरें पढ़ें- Ballia News in Hindi
बता दें कि अंबेडकरनगर से रितेश पांडेय, श्रावस्ती से राम शिरोमणि, बिजनौर से मलूक नागर, अमरोहा से कुंवर दानिश अली, सहारनपुर से हाजी फजलुर रहमान,जौनपुर से श्याम सिंह यादव, लालगंज सीट से संगीता आजाद, नगीना से गिरीश चंद्र जाटव, घोसी से अतुल कुमार राय और गाजीपुर से अफजाल अंसारी अभी बसपा से सांसद हैं।
Updated on:
21 Feb 2024 04:50 pm
Published on:
21 Feb 2024 04:49 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
