
लखनऊ. लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने किसान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के आंदोलन को कुचलने का काम भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। यह किसी अपराध से कम नहीं है। किसान की दोगुनी करने का वादा झूठा साबित हुआ। पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई को कम करने का दावा करने वाली सरकार आज महंगाई पर ही लगाम लगाने में असफल है। गरीब और किसानों की जेब काटी जा रही है। विधानसभा 2022 का चुनाव चुनावी नजदीक आते देख कर विचारधारा के मोह को छोड़ कुर्सी को सर्वोपरि रखते हुए नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में मेंढक की तरह कूदना शुरू कर चुके हैं।
चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि सपा, बसपा और भाजपा में लाखों कमियां है। आज वे अचानक एक दूसरे को सबसे अच्छी समझ रही है। सरकार के चेहरे बदलते रहे किंतु देश-प्रदेश की दशा नहीं बदली। सपा, बसपा और भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जनता जवाब देने को तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी होती रही है। किसान की आय दोगुनी करने का वादा या पूर्व की सरकारों में फसलों का वाजिब मूल्य गन्ने का बकाया मूल्य आदि आज भी जस की तस स्थिति में है। किसान आज भी परेशान है। लोकदल बदले की भावना से नहीं एक विकल्प के रूप में जनता के बीच जाने का काम करेगी।
भाजपा, सपा और बसपा का विकल्प है लोकदल
उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में लोकदल मजबूती के साथ किसान, नौजवान के मुद्दों को लेकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में बीजेपी,एसपी और बीएसपी के विकल्प के रूप में लोकदल सामने आएगी। किसान और नौजवान अब जाग चुका है। बदलाव अब होगा।
Published on:
16 Nov 2021 05:33 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
