9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: चीयरलीडर से दिल लगा बैठा था लखनऊ सुपर जायंट्स का ये धाकड़ बल्लेबाल, फिल्मी स्टाइल में की शादी

IPL 2023: क्रिकेट के मैदान पर लंबे-लंबे शॉट खेलने में माहिर यह खिलाड़ी चीयरलीडर के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए थे। पहली नजर में ही प्यार कर बैठे। इस स्टार क्रिकेटर की लव लाइफ किसी बॉलीवुड फिल्म स्टोरी से कम नहीं है।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Krishna Pandey

Apr 01, 2023

sasa_10.jpg

आईपीएल 2023: आईपीएल का तीसरा मैच शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच खेला जाएगा। केएल राहुल की टीम पहली बार अपने होम ग्राउंड पर मैच खेलेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच मैच इकाना स्‍टेडियम में खेला जाएगा।  

sasha_de_kock.jpg

उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी प्रभावी प्रदर्शन किया है। डी कॉक आईपीएल में मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराजइर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।

sasha_3.jpg

डी कॉक के करियर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी दिलचस्प रही है। साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर क्विंटन डि कॉक की लव लाइफ किसी बॉलीवुड फिल्म स्टोरी से कम नहीं है। क्विंटन डि कॉक और साशा हर्ली ने साल 2015 में शादी की थी।

sasha_2.jpg

पिछले सीजन ही आईपीएल में एंट्री करने वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के स्‍टार खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक की लव स्‍टोरी अक्‍सर ही चर्चा में रहती है। डिकॉक की लवस्‍टोरी काफी दिलचस्‍प है। 2012 में चैंपियंस लीग के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उन्हें साशा से पहली ही नजर में प्‍यार हो गया था।

sasa_7.jpg

डिकॉक लॉयंस की तरफ से मैदान पर उतरे थे और मुंबई के खिलाफ उन्‍होंने नाबाद 51 रन ठोककर अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी थी। मैच तो वो जीत गए थे, मगर इस दौरान वो दिल हार बैठे।

sasa_4.jpg

रिपोर्ट के मुताबिक, डिकॉक और साशा ने पहले सोशल मीडिया पर बात की, और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। डिकॉक ने लंबे वक्त तक साशा को डेट करने के बाद उनसे शादी की। (फोटो इंस्टाग्राम)

sasa_5.jpg

जिस मैच में डिकॉक ने नाबाद 51 रन जड़े थे, उस मैच में साशा चीयरलीडर थीं और इसी दौरान डिकॉक ने उन्‍हें देखा, मगर दोनों की लवस्‍टोरी फेसबुक के जरिए आगे बढ़ी।

sasa_11.jpg

साशा ने डिकॉक को फेसबुक पर जीत की बधाई देते हुए मैसेज किया, जिसके बाद फेसबुक के जरिए ही उन्‍होंने साशा का शुक्रिया भी अदा किया। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी दोनों ने शादी कर ली।