16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहत: इंडियन ऑयल दे रहा सस्ते रेट पर LPG सिलेंडर, कीमत मात्र 660 रुपये

10 केजी के कम्पोजिट सिलेंडर का प्रयोग 14 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर के विकल्प के तौर पर किया जा रहा है। 10 किलो के कम्पोजिट गैस सिलेंडर को मात्र ₹660 में खरीदा जा सकता है। इस सिलेंडर की खास बात ये है कि इसमें गैस की चोरी नहीं हो सकती है वहीं 14 किलो के गैस सिलेंडर में सामान्यता गैस कटिंग की जाती है और लोहे के सिलेंडर में गैर कटिंग को पकड़ना कठिन होता है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Jan 10, 2022

lpg_5.jpg

लखनऊ. महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में दिवाली में आई गिरावट के बाद अंदाजा था कि एलपीजी के रेट में भी कमी आएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि, बीते दिनों एलपीजी के कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट 102 रुपये कम किए गए हैं। एलपीजी के घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में भले कमी न की गई हो लेकिन मध्यम वर्गीय परिवार के लिए राहत की बात ये है कि अब आप को एलपीजी का 10 केजी का कम्पोजिट सिलेंडर मात्र 660 रुपये में मिल रहा है। जिससे जहां आप कम पैसों में भी सिलेंडर खरीद सकते हैं वहीं इस कम्पोजिट सिलेंजर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जानें में भी सुविधा होती है ऐसे में महिलाओं के ये कम्पोजिस सिलेंड काफी पसंद आ रहे हैं।

कम्पोजिट सिलेंडर बन रहा विकल्प

10 केजी के कम्पोजिट सिलेंडर का प्रयोग 14 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर के विकल्प के तौर पर किया जा रहा है। 10 किलो के कम्पोजिट गैस सिलेंडर को मात्र ₹660 में खरीदा जा सकता है। इस सिलेंडर की खास बात ये है कि इसमें गैस की चोरी नहीं हो सकती है वहीं 14 किलो के गैस सिलेंडर में सामान्यता गैस कटिंग की जाती है और लोहे के सिलेंडर में गैर कटिंग को पकड़ना कठिन होता है।

एक साल पहले जानें क्या था रेट

पिछले 1 साल में 14 किलो गैस सिलेंडर के बढ़े हुए रेट पर नजर दौड़ाई तो 1 जनवरी 2022 को 14 किलो का गैस सिलेंडर 937.50 रुपए थीं वहीं 1 जनवरी 2021 को भी 14 किलो एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 937.50 हैं। हालांकि पिछले 1 वर्ष में 14 किलो घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बार उतार-चढ़ाव किया गया है।

ये है खासियत

इंडियन ऑयल ने दस किलो व पाचं किलों के कम्पोजिट गैस सिलेंडर को लांच किया है। इस सिलेंडर की खास बात यह है कि यह पारदर्शी होता है और इसमें गैस कटिंग की संभावनाएं बिल्कुल भी नहीं होती हैं। 10 किलो का कंपोजिट गैस सिलेंडर ₹660 का मिल रहा है वहीं 5 किलो का कम अपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर ₹330 में उपलब्ध है।

कंपनी ने दी राहत

इंडियन ऑयल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर धारक उपभोक्ताओं को राहत दी है। बीते दिनों ₹19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर पर 102 रुपये कम किए गए हैं। जिसके बाद सिलेंडर 2193.50 रुपए का मिलने वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब मात्र ₹ 2091 रुपए का मिल रहा है।

कम्पोजिट सिलेंडर के फायदे

इंडियन ऑयल की ओर से जारी किए गए कम अपोजिट गैस सिलेंडर कई मायने में फायदेमंद है। इस सिलेंडर के प्रयोग से गैस कटिंग पर रोक लगेगी वहीं दूसरी ओर ये काफी सुरक्षित भी है। कम्पोजिट गैस सिलेंडर लोहे के गैस सिलेंडर के अपेक्षा 7 किलो हल्का है। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह काफी बेहतर है क्योंकि इसमें 3 लेयर होती हैं लोहे के सिलेंडर का वजन 17 किलो होता है जिसमें गैस भरने के बाद इसका कुल वजन 31 किलो से भी अधिक हो जाता है वहीं कम्पोजिच गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस भरने के बावजूद भी इसका वजन मात्र 10 किलो ही रहता है। ऐसे में घर की महिलाओं को इस सिलेंडर को एक जगह से दूसरे स्थान पर रखने में सुविधा होती है।