18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल्दी करें बुकिंग, 100 रुपये तक बढ़ने जा रही LPG सिलेंडर की कीमत

LPG Gas Cylinder Price: एलपीजी गैस सिलेंडर आने वाले दिनों में 100 रुपये तक महंगा होने जा रहा है। अप्रैल महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई करने वाली कंपनियां 131 रुपये तक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने जा रही हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Apr 04, 2022

commercial gas cylinder: होटल,रेस्टोरेंट में खाना पीना होगा महंगा

commercial gas cylinder: होटल,रेस्टोरेंट में खाना पीना होगा महंगा

LPG domestic gas cylinder price: एलपीजी गैस सिलेंडर आने वाले दिनों में 100 रुपये तक महंगा होने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई करने वाली कंपनियां 131 रुपये तक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने जा रही हैं। यह कीमत गैस सप्लाई एजेंसी दो बार में बढ़ा सकती हैं। ऐसे में अगर आपने अभी तक एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग नहीं की है तो तत्काल प्रभाव से कर दें। नहीं तो आपको को महंगे रेट पर एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए भुगतान करना पड़ेगा।

LPG domestic gas cylinder price: विधानसभा चुनाव के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों पर लगातार इजाफा हो रहा है। बीते दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनियों में एलपीजी गैस सिलेंडर पर 50 रुपए बढ़ाए थे। वहीं, अब एक बार फिर से घरेलू गैस सिलेंडर पर 131 रुपए बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, अभी तक कीमतों को बढ़ने को लेकर गैस सप्लाई करने वाली कंपनियों की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। ‌

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था। हालांकि, डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमतों में गैस सप्लाई करने वाली एजेंसियों में कोई इजाफा नहीं किया था। वहीं, विधानसभा चुनाव के बाद 50 डोमेस्टिक गैस सिलेंडर पर बढ़ाए गए हैं। अभी और कीमतें बढ़ने की संभावनाएं बनी हुई है।

/

बीतें दिनों कम्पोजिट सिलेंडर आया मार्केट में

एलपीजी गैस सिलेंडर 14 किलो के डोमेस्टिक कैलेंडर के साथ मिलता है। साथ ही 5 किलो का डॉमेस्टिक सिलेंडर भी बाजार में उपलब्ध है। वहीं, बीते दिनों गैस सप्लाई करने वाली कंपनियों ने कम कम्पोजिट गैस सिलेंडर की मार्केट में उतारा है। यह कम्पोजिट गैस सिलेंडर 10 किलो ग्राम व 5 किलोग्राम के साथ मार्केट में उपलब्ध है। कम्पोजिट गैस सिलेंडर कई मायने में लोहे के सिलेंडर से बेहतर है। यह उठाने में काफी आसान है। साथ ही इसमें बाहर से अंदर की गैस को देखा जा सकता है। ऐसे में गैस कटिंग की संभावनाएं कम होती हैं।