
लगातार तीसरे महीने बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, 119 रुपये हुए महंगे, नई कीमत आज से लागू
लखनऊ. आज से रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। इस बार गैर-सब्सिडी वाले (14.2 किलो) के बाजार भाव में 77 रुपये का इजाफा हुआ है। इसके बाद सिलेंडर के दाम बढ़कर 716.50 रुपये हो जाएंगे। अभी तक घरेलू गैस सिलेंडर 639.50 रुपये का मिल रहा था।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 119 की बढ़ोतरी हुई है। यह सिलेंडर अब 1288 रुपए का पड़ेगा। अभी तक यह 1169 रुपए का मिल रहा था। वहीं 5 किलो के सिलेंडर के दाम बढ़कर 264.50 रुपये हो गए हैं। बढ़े दाम आज सुबह से लागू हो गये हैं।
रसोई गैस के दामों में लगातार तीसरे बढ़ोतरी हुई है। तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के बाजार भाव में करीब 105 का इजाफा हुआ है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर पर 193 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
लोगों में नाराजगी
वहीं गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी पर लखनऊ के बालागंज मोहल्ला निवासी गृहणी संगीता (45) कहती हैं कि पहले से ही क्या महंगाई कम थी, जो गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। संगीता की तरह की कई महिलाओं ने गैस की बढ़ी कीमतों पर नाराजगी जताई है। सभी कहना है कि सरकार को गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाना चाहिये।
क्यों बढ़ गये गैस सिलेंडर के दाम
दरअसल गैस सिलेंडर के दामों में बढोत्तरी इंटरनेशनल मार्केट पर निर्भर करती है। इंडियन ऑयल के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपए की कीमत में आई गिरावट के चलते गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा हुआ है।
हर महीने घटते बढ़ते हैं सब्सिडी के दाम
एवरजे इंटरनेशनल बेंचमार्क रेट दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर (Foreign currency exchange rate) के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के की सब्सिडी राशि में हर महीने बदलाव होता रहता है। इंटरनेशनल मार्केट में जब दरें बढ़ती हैं तो सरकार सब्सिडी अधिक देती है और जब दरें नीते आती हैं तो सब्सिडी में कटौती की जाती है। रसोई गैस पर माल एवं सेवाकर (जीएसटी) की दर ईंधन के बाजार मूल्य पर ही तय की जाती है।
गैस सिलेंडर के लखनऊ में रेट
- घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) - 716.50 रुपए
- घरेलू गैस सिलेंडर (5 किलोग्राम)- 264.50 रुपए
- कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम)- 1288 रुपए
Published on:
01 Nov 2019 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
