1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैस सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड कमी, अब सिर्फ इतने रुपयों में मिलेंगे गैस सिलेंडर

गैस कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है, जानें अब कितने में मिलेगा गैस सिलेंडर

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Mar 04, 2018

LPG Gas Cylender price reduced

लखनऊ. होली के अवसर पर गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। गैस कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। राजधानी लखनऊ में घरेलू गैस रिकॉर्ड 46.50 रुपये सस्ता हो गया है, वहीं कॉमर्शियल गैस सिंलेंडर अब 1370 रुपये प्रति सिलेंडर की बजाय अब 1291.50 रुपये प्रति सिलेंडर मिलेगा। यानी अब 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के लिये 78.50 रुपये कम चुकाने होंगे। एक व दो मार्च को होली पर गैस एजेंसियों के बंद होने के कारण नई दरें शनिवार सुबह नौ बजे से लागू की गईं।

उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर अभी तक 770.50 रुपये (नॉन सब्सिडाइज रेट) प्रति सिलेंडर मिल रहा था। अब यह 724 रुपये प्रति सिलेंडर मिलेगा। उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सब्सिडी का 230.67 रुपये प्रति सिलेडंर आ जाएगा। यानी अब गैस उपभोक्ताओं को प्रति सिलेंडर 427 रुपये ही चुकाने होंगे। गैस कंपनियों के इस फैसले से राजधानी के लोगों में खुशी की लहर है। उपभोक्ताओं ने गैस कंपनियों को मुस्कराकर थैंक्यू कहते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

उपभोक्ताओं में खुशी की लहर
लखनऊ के दुबग्गा निवासी अश्वनी कुमार कहते हैं कि उनका परिवार बड़ा है। महीने में कम से कम दो सिलेंडर लग जाते हैं। अभी तक उन्हें गैस सिलेंडर के 771 रुपये चुकाने पड़ रहे थे। अब करीर 47 रुपये एक सिलेंडर पर कम हुआ है। इससे उनके जैसे लाखों उपभोक्ताओं के लिये ऱाहत की बात है। वहीं मोहल्ले के ही अजय यादव कहते हैं कि गैस कंपनियों ने सही मायने में अपने उपभोक्ताओं को Happy Holi 2018 विश किया है।

कॉमर्शियल सिलेंडर 78.50 रुपये सस्ता
गैस कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को भी होली की सौगात दी है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर रिकॉर्ड 78.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी आई है। अब लखनऊ के कॉमर्शियल गैस उपभोक्ताओं को 19 किलो के गैस सिलेंडर के बदल 1291.50 रुपये प्रति सिलेंडर चुकाने होंगे, जो अभी तक 1370 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से देय था।