13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस को कोविड-19 जांच सेंटर बनाने की मांग, सरकार को भेजा प्रस्ताव

कोविड-19 की बीमारी की रोकथाम के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने कोरोना की जांच के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है

2 min read
Google source verification
लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस को कोविड-19 जांच सेंटर बनाने की मांग, सरकार को भेजा प्रस्ताव

लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस को कोविड-19 जांच सेंटर बनाने की मांग, सरकार को भेजा प्रस्ताव

लखनऊ. कोविड-19 की बीमारी की रोकथाम के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) ने कोरोना की जांच (Corona-19) के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। एलयू के वीसी प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा है कि जांच के लिए और तकनीकी रूप से एलयू सक्षम है। हमारे पास बायो सेफ्टी लैब मौजूद है। जूलॉजी और बायो केमेस्ट्री विभाग की ओर से सरकार को इस बारे में प्रस्ताव भेजा गया है। एक बार प्रस्ताव अप्रूव हो गया तो इस पर काम शुरू किया जा सकेगा। इसके साथ ही कोविड-19 पर छात्रों को जागरूक करने के लिए इसे कोर्स में शामिल करने पर विचार कर रहा है। इसको लेकर जल्द ही एलयू का बायो केमिस्ट्री विभाग प्रस्ताव रखेगा।

सरकार को भेजा प्रस्ताव

बायो केमेस्ट्री विभाग के असिस्टेंट प्रफेसर आशुतोष सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस खतरनाक बीमारी है। इस पर काम करने से पहले लैब को बीएसएल 3 या 4 में अपग्रेड करना होगा। वहीं बायो सेफ्टी कैबिनेट, स्टोरेज यूनिट, टेस्ट किट और टेस्ट करने में लगने वाले सामान के साथ-साथ सैंपल को लाने ले जाने के लिए एक सुरक्षित माध्यम की जरुरत पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इन सबका प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। एक बार प्रस्ताव पर अनुमति मिल जाए, उसके बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।

कोर्स में भी शामिल करने की सिफारिश

एलयू प्रशासन कोविड-19 पर छात्रों को जागरूक करने के लिए इसे कोर्स में भी शामिल करने पर विचार कर रहा है। एलयू का बायो केमिस्ट्री विभाग जल्द ही कोविड-19 को लेकर प्रस्ताव रखेगा। फिलहाल इस पर ऑनलाइन क्लासेज दिए जाने की तैयारी है। बायोक्रेमेस्ट्री विभाग के हेड प्रो. सुधीर मेहरोत्रा ने कहा कि ऑनलाइन तैयार किए हुए इस लेक्चर को दो फेज में शुरू किया जाएगा। पहले फेज में मोड ऑफ ट्रांसमिशन बताया जाएगा। वहीं दूसरे फेज में कोविड-19 का वर्ल्ड वाइड स्टेटस बताया जाएगा।

ये भी पढ़ें:शुगर के बुजुर्ग मरीज को हुआ कोरोना वायरस, इलाके को किया सील, दिल्ली तक होगी छानबीन